{"_id":"5b084d314f1c1b916e8b494a","slug":"cbse-twelfth-result-on-26-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th Result 2018: परीक्षा परिणाम देखने से पहले स्टूडेंट और पैरेंट्स इन बातों को जरूर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 12th Result 2018: परीक्षा परिणाम देखने से पहले स्टूडेंट और पैरेंट्स इन बातों को जरूर पढ़ लें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 May 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सीबीएसई इंटर के छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे सीबीएसई की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी हो जाएगा। उधर, रिजल्ट आने के मद्देनजर स्कूलों ने भी जश्न मनाने की तैयारी कर ली है। फूल-मालाओं और लड्डुओं के आर्डर दे दिए गए हैं। अधिकांश स्कूलों के प्रबंधकों ने परीक्षा परिणाम जारी से पहले छात्रों को स्कूल में बुलाया है।
डेमाे पिक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटर के छात्रों के अगर कम नंबर आए तो निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि परीक्षा परिणाम से सबक लेकर भविष्य को बेहतर करने का यह अच्छा मौका है। यह बात मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र चुन्नीगंज के प्रभारी एलके सिंह ने परीक्षा परिणाम जारी होने से एक दिन पूर्व कही। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि कम नंबर आने पर बच्चों को उलाहना न दें बल्कि प्यार से समझाएं।
डेमाे पिक
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक दो नहीं कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में तो कम अंक हासिल किया लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सफलता की नई इबारतें लिखीं हैं। हाईस्कूल या इंटर में कम नंबर लाने वाले भी आईएएस-पीसीएस अफसर बने हैं और कम नंबर पाने वाले एक दो नहीं सैकड़ों लोग देश के दिग्गज कारोबारियों में शुमार हैं। बस आपके हौसलों में जान होनी चाहिए। सफलता आपके कदम चूमेगी। जिस क्षेत्र में भी आपका मन लगे उसी को अपना कॅरियर बनाएं और माता-पिता से खुलकर बात करें सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
ये भी ध्यान रखें
- अपने बच्चों की दूसरों से तुलना न करें
- तीन दिनों तक बच्चों को डांटें नहीं और उनके साथ रहें
- बच्चों को विश्वास में लें और उनसे बातचीत करें
- बच्चों के साथ मूवी देखें, बाहर खाना खाएं और समय बिताएं
- बच्चों को प्रोत्साहित व समर्थन करें न कि घर को जंग का मैदान बनाएं
- परिजन बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी बनने से बचें
- बच्चों की इच्छाओं को समझें और उसी दिशा में कॅरियर बनाने की सलाह दें
- अपने बच्चों की दूसरों से तुलना न करें
- तीन दिनों तक बच्चों को डांटें नहीं और उनके साथ रहें
- बच्चों को विश्वास में लें और उनसे बातचीत करें
- बच्चों के साथ मूवी देखें, बाहर खाना खाएं और समय बिताएं
- बच्चों को प्रोत्साहित व समर्थन करें न कि घर को जंग का मैदान बनाएं
- परिजन बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी बनने से बचें
- बच्चों की इच्छाओं को समझें और उसी दिशा में कॅरियर बनाने की सलाह दें
विज्ञापन
डेमाे पिक
- 26 मई को सुबह 11 बजे परीक्षा परिणाम जारी होगा। इसमें किसी छात्र के मेहनत के मुताबिक कम नंबर आएं तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बल्कि इससे सबक लेकर भविष्य की तैयारियों को और बेहतर करने की जरूरत है। परीक्षा परिणाम सभी छात्रों को सेलीब्रेट करना चाहिए।
- बलविंदर सिंह, सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर
- बलविंदर सिंह, सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर