{"_id":"5d84e62d8ebc3e01675611e3","slug":"ganga-aarti-at-sarsaiya-ghat-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर हर गंगे की गूंज के बीच गंगा आरती की दिल छू लेने वाली तस्वीरें आपने पहले तो न ही देखी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर गंगे की गूंज के बीच गंगा आरती की दिल छू लेने वाली तस्वीरें आपने पहले तो न ही देखी होंगी
Fri, 20 Sep 2019 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के सरसैया घाट पर गंगा आरती का मनोरम दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मां गंगा के किनारे सरसैया घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। मां गंगा को नदियों में सबसे पवित्र व पूजनीय माना जाता है।
गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
यही कारण है कि लोग दूर-दूर से गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। माना जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से न सिर्फ व्यक्ति के सारे कष्ट मिटते हैं, बल्कि उसके सारे पाप भी धुल जाते हैं। गंगा नदी में
गंगा आरती का अद्धभुत दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
स्नान के अतिरिक्त जिस चीज को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है, वह है आरती। गंगा आरती का अपना एक अलग महत्व है। गंगा आरती का दृश्य मात्र देखने से ही व्यक्ति भक्ति के रस में सराबोर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा आरती करते भक्तगण
- फोटो : अमर उजाला
गंगा आरती को देखने के लिए सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। माना जाता है कि सभी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। गंगा आरती के अद्भुत दृश्य को देखने के लिए शाम से ही लोगों का हुजूम घाट पर उमड़ उठा।
विज्ञापन
गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
आरती से पहले सफाई की जाती है और शाम की आरती के लिए प्रकाश की भी विशेष व्यवस्था की जाती है। जिससे शाम के समय गंगा तट का नजारा देखते ही बनता है। वहीं गंगा आरती से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण किया जाता है और गणपति आह्वान भी किया जाता है।