फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: संक्रमण के साथ घाटों पर घटा अंतिम संस्कार, 206 शवों की हुई अंत्येष्टि

Wed, 12 May 2021 11:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 May 2021 11:33 AM IST
सार

नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात नौ बजे तक भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमित सहित 53 शव पहुंचे। इनमें से 18 का इलेक्ट्रिक भट्ठियों और 35 अन्य का लकड़ियों से अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
funeral in kanpur, Death from corona, coronavirus
घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के संक्रमण में सुस्ती के साथ ही एक के बाद एक चिताओं के बोझ से हांफते श्मशान घाटों ने भी राहत की सांस ली है। मंगलवार को कानपुर के विद्युत शवदाह गृहों और घाटों पर अंतिम संस्कार का आंकड़ा घटकर 206 आ गया। दोनों विद्युत शवदाह गृहों में कोरोना संक्रमित मरीजों सहित 56 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। कई घाटों पर दिनभर में गिनती के शव पहुंचे, जबकि सजेती के तीन घाटों पर एक भी नहीं। नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात नौ बजे तक भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमित सहित 53 शव पहुंचे।
funeral in kanpur, Death from corona, coronavirus
घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
इनमें से 18 का इलेक्ट्रिक भट्ठियों और 35 अन्य का लकड़ियों से अंतिम संस्कार हुआ। भगवत दास घाट विद्युत शवदाह गृह में तीन कोरोना संक्रमित शव का अंतिम संस्कार किया गया। यहां घाट पर सात शवों का लकड़ियों से अंतिम संस्कार हुआ। 
funeral in kanpur, Death from corona, coronavirus
घाटों का मंजर - फोटो : amar ujala
कहां कितने अंतिम संस्कार
भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह -  53
भैरव घाट श्मशान घाट - 25
भगवत दास विद्युत शवदाह गृह - 3
भगवत दास श्मशान घाट - 7
सिद्धनाथ घाट - 8
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral in kanpur, Death from corona, coronavirus
रात को भी जली चिताएं - फोटो : amar ujala
स्वर्ग आश्रम - 16
बिठूर - 26
ड्योढ़ी घाट - 24
नजफगढ़ घाट - 10
गौशाला, नारायणपुर, नागापुर, डोमनपुर - 5
आकिन, बिल्हौर - 2
नानामऊ, बिल्हौर - 6
विज्ञापन
funeral in kanpur, Death from corona, coronavirus
घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर सेंग, बिल्हौर - 6
खेरेश्वर श्मशान घाट, शिवराजपुर - 8
बंदीमाता श्मशान घाट, चौबेपुर - 6
गौरयनपुर, सजेती - 1
मऊ नखत - 0
रामपुर - 0
महुआपुरवा - 0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed