{"_id":"66383b34aafbf6306f0f9e10","slug":"friends-held-students-hostage-and-beaten-or-burn-him-then-tied-brick-to-his-private-parts-in-kanpur-see-photos-2024-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्बरता की तस्वीरें: दोस्तों ने छात्र को बंधक बना निर्वस्त्र कर पीटा... जलाया, फिर नाजुक अंग में बांध दी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता की तस्वीरें: दोस्तों ने छात्र को बंधक बना निर्वस्त्र कर पीटा... जलाया, फिर नाजुक अंग में बांध दी ईंट
Mon, 06 May 2024 08:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 May 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
छात्र को बंधक बनाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक छात्र के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गईं। छात्र को यातनाएं दी गईं, वो चीखता रहा, लेकिन दोस्तों का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
छात्र को बंधक बनाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के लवेदी थानाक्षेत्र में रहने वाले पेट्रोल पंपकर्मी का 17 वर्षीय इंटर पास बेटा 18 अप्रैल को पांडुनगर निवासी गांव के युवकों से मिलने आया था। यहां उसने दोस्तों के साथ बाजी लगाकर ऑनलाइन एविएटर गेम खेला, जिसमें वह 20 हजार रुपये हार गया। युवकों ने रुपये मांगे तो बाद में देने की बात कही।
छात्र को बंधक बनाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन तक रुपये न देने पर 20 अप्रैल को आरोपियों ने उसे कमरे में निर्वस्त्र किया और बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद नाजुक अंग से रस्सी बांधकर ईंट लटका दी। इसके बाद नाबालिग को इस शर्त पर छोड़ा कि जल्द रुपये नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को बंधक बनाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
जब वह रुपये नहीं दे पाया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल रहे चार से पांच अन्य छात्रों की तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
छात्र को बंधक बनाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
पांच शॉर्ट वीडियो किए वायरल
वीडियो को पांच हिस्सों में काटकर वायरल किया गया है। इनमें उससे बातचीत, रुपये के लेनदेन की बात, फिर बहन, पिता, भाई और किसी भी परिवार के लोगों से रुपये मंगाने को कहा जाता है। एक अन्य वीडियो में उसके इन्कार पर पीड़ित को निर्वस्त्र कर पीटा जाता है और जलाया जा रहा है। इसके बाद उसके नाजुक अंग में रस्सी बांधकर ईंट लटका दी जाती है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो को पांच हिस्सों में काटकर वायरल किया गया है। इनमें उससे बातचीत, रुपये के लेनदेन की बात, फिर बहन, पिता, भाई और किसी भी परिवार के लोगों से रुपये मंगाने को कहा जाता है। एक अन्य वीडियो में उसके इन्कार पर पीड़ित को निर्वस्त्र कर पीटा जाता है और जलाया जा रहा है। इसके बाद उसके नाजुक अंग में रस्सी बांधकर ईंट लटका दी जाती है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।