फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोते समय दोस्ताें ने काटा किसान का गला, जान बचाने के लिए दूसरा भागा तो दी बेरहम मौत, ऐसे हुुआ खुलासा

Sat, 03 Aug 2019 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
friends brutally murdered two farmers in kanpur, now truth comes
घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चौबेपुर के खुजकीपुर गांव में खेत बटाई पर न देने की खुन्नस में दोस्तों ने ही मिलकर दोनों किसानों को मौत के घाट उतारा था। दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने शनिवार को पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से कुल्हाड़ी, फरसा, तलवार, बांका व डंडे बरामद किए। गबड़हा गांव निवासी विनीत उर्फ वीरेंद्र (35) व राजू कुरील (32) की मंगलवार रात खेत में रखवाली के दौरान धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी।
friends brutally murdered two farmers in kanpur, now truth comes
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि विनीत ने कानपुर निवासी पंकज गुप्ता का 16.5 बीघा खेत पिछले सोलह साल से बटाई पर ले रखा था। पिछले साल उसने इसमें से ढाई बीघा खेत राजू को बटाई पर दे दिया था। ईश्वरीपुर शिवराजपुर निवासी राहुल राठौर के पास भी पंकज का ढाई बीघा खेत बटाई पर था। राहुल और अधिक खेती बटाई पर लेना चाहता था, इसके लिए उसने पिछले साल विनीत से कहा भी था, मगर उसने इंकार कर दिया था।

 
friends brutally murdered two farmers in kanpur, now truth comes
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तब से राहुल उससे खुन्नस रखने लगा था। इसी खुन्नस में उसने अपने साथियों ईश्वरीपुर गांव निवासी शिव किशोरी पांडेय उर्फ मिंटू, उसके चचेरे भाई कृष्ण किशोरी पांडेय उर्फ राजा, सुमित जोशी व बड़े बऊआ उर्फ श्याम कुमार के साथ मिलकर विनीत को मारने की साजिश रची। मंगलवार शाम को राहुल ने विनीत को खेत में मिलने के लिए बुलाया। विनीत व राजू साथ खेत पहुंचे। रात करीब पौने बारह बजे सभी ने मिलकर विनीत व राजू को मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद सभी पर रासुका भी लगाया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
friends brutally murdered two farmers in kanpur, now truth comes
घटना स्थल पर पड़ी साइकिल - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद मृतक के पिता को खुद किया फोन
बुधवार सुबह राहुल ने विनीत के पिता मेवालाल को फोन कर बताया कि उनके बेटे व राजू की लाशें पड़ी हुई हैं। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि घटना की रात वह, शिव किशोर, सुमित व कृष्ण किशोर खेत में मचान पर सो रहे थे। उस दौरान उसने चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी थी। ये बात पुलिस के गले नहीं उतरी, जब सख्ती से पुलिस ने पूछताछ हुई तो आरोपी उलझते गए और फिर हत्याकांड कबूला।

 
विज्ञापन
friends brutally murdered two farmers in kanpur, now truth comes
रोते बिलखते परजिन - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ खुलासा
मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे राहुल ने विनीत को फोन कर खेत में आने को कहा था। ये बात विनीत की बहन को भी पता थी। सुबह फिर उसने उसके पिता को फोन कर दिया। इसका खुलासा सीडीआर से भी हुआ। इससे पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। हत्याकांड को अंजाम देेने के बाद बड़े बऊआ व राहुल ने मिलकर दलदल में विनीत का सिर दबा दिया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed