फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud case of marriage

'फ्रॉड सइयां' रचाईं 5 शादियां, उसके बाद किया कुछ ऐसा जिसे देख दंग रह गए लोग

Wed, 30 Jan 2019 12:52 PM IST
शिखा पांडेय आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर
आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Fraud case of marriage
डेमो पिक
यूपी में कानपुर के महाराजपुर के रूमा में रहने वाले फ्रॉड सइयां ने शादी को ही कारोबार बना लिया। एक नहीं, पांच शादियां कर सभी पत्नियों की जिंदगी बर्बाद की और उनका दहेज का सामान हड़प लिया। नाम और पता बदलकर यह गरीब व असहाय युवतियों के परिवारों को अपने जाल में फंसाता था।
विज्ञापन


उसने फतेहपुर में तीन और कानपुर में किराये के घर में रहकर रहकर दो शादियां कीं। दोनों ही थानों में उसके व पूरे परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है लेकिन शातिर दिमाग आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
विज्ञापन


पहली पत्नी सुशीला ने लिया था तलाक
फ्रॉड करने वाला यह युवक अमित मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है। उसने 25 जून 2010 को पहला विवाह फतेहपुर के ग्राम कुंवरपुर मलवां की रहने वाली सुशीला देवी से किया। मार्च 2011 में दो लाख रुपये की मांग कर ससुरालीजनों ने सुशीला को भगा दिया। उसने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व भरण-पोषण भत्ते के साथ ही तलाक का मुकदमा दर्ज किया। तलाक के मुकदमे में अमित हाजिर नहीं हुआ और फतेहपुर के पारिवारिक न्यायालय ने एक फरवरी 2018 को सुशीला का एकपक्षीय तलाक मंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Fraud case of marriage
डेमो पिक
दूसरा विवाह कृष्णावती से किया
रामआसरे नगर, गोविंद नगर की रहने वाली कृष्णावती ने गोविंद नगर थाने में 28 जून 2016 को पति ललित उर्फ अमित व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि 15 फरवरी 2015 को सरसैया घाट स्थित गोकुल धाम में हुए साहू सम्मेलन में उसका विवाह हुआ था।

पति ने उसे रामादेवी में किराये के कमरे में रखा और जेवर व अन्य सामान हड़प लिया। शादी के आठ दिन बाद 23 फरवरी को भाई और रिश्तेदार विदा कराकर ले गए। तब से ललित लेने नहीं आया। कारोबार के नाम पर दो बार 20-20 हजार रुपये भी ले गया। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा।

Fraud case of marriage
डेमो पिक
तीसरी शादी की तो हुआ भंडाफोड़
फतेहपुर के ग्राम करचलपुर, औंग की रहने वाली गंगादेवी ने दो अक्टूबर 2016 को पति अमित व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कहा था कि अमित से उसका विवाह एक साल पहले हुआ था। शादी के बाद पता चला कि अमित की पहली शादी सुशीला, दूसरी कृष्णावती, तीसरी उसके साथ और चौथी रूमा में हो चुकी है। एक अक्तूबर को वह घर छोड़कर चाचा के यहां चली गई तो ससुरालीजनों ने वहां आकर मारपीट की।

चौथी महिला ने नहीं लिखाई रिपोर्ट
रूमा की रहने वाली गुंजन को भी अमित ने अपना शिकार बनाया। उसका भी दहेज का सामान हड़प लिया और फिर छोड़ दिया। हालांकि, गुंजन या उसके परिवार वालों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। 
 

Fraud case of marriage
डेमो पिक
पांचवीं शादी दीपमाला से 
बाबूपुरवा के बगाही भट्ठा निवासी दीपमाला ने कोर्ट के आदेश पर एक नवंबर 2018 को पति शैलेंद्र उर्फ अमित व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि उसकी शादी छह जुलाई 2018 को शैलेंद्र के साथ हुई थी। जेवर व अन्य सामान हड़पने के बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। परेशान होकर 30 अगस्त को पिता को फोन कर सूचना दी तब पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया गया।

हर बार बदल देता मकान
दीपमाला के अधिवक्ता शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि अमित की करतूतों का भंडाफोड़ होने के बाद कोर्ट के आदेश पर संगीन धाराओं में एफआईआर तो दर्ज हो गई लेकिन पुलिस अब तक अमित व परिजनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। किराये के मकान में रहने वाला अमित मकान छोड़कर फरार हो जाता है। कोर्ट में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed