फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में डेंगू का कहर, चार और रोगियों की मौत, अब तक 185 की गई जान

Tue, 03 Dec 2019 05:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Dec 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Four people died due to dengue in kanpur city
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में माहौल में नमी बढ़ने से पारा भले ही हर रोज नीचे आ रहा है लेकिन डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को भी 24 घंटे के अंदर डेंगू के चार और रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा डेंगू के 25 नए रोगी मिले हैं।
Four people died due to dengue in kanpur city
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
हैलट और उर्सला की ओपीडी में सोमवार को डेंगू के लक्षणों वाले रोगियों की भरमार रही। नगर में अब तक डेंगू से 185 लोगों की मौत हो चुकी है। शासन ने डेंगू की महामारी के संबंध में डीएम और सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है।
Four people died due to dengue in kanpur city
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
कर्रही के रहने वाले मुकीम अहमद (42) को एक सप्ताह से बुखार था। दो दिन पहले हालत बिगड़ने पर रामादेवी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि निजी लैब में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसी तरह नवाबगंज के बाबूलाल की पत्नी शकुंतला (32) की डेंगू के चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four people died due to dengue in kanpur city
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
उनका इलाज सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। लालबंगला निवासी नरेंद्र कुमार की बेटी नेहा (8) की क्षेत्र के अस्पताल में मौत हुई। निजी लैब की जांच रिपोर्ट में उसे डेंगू पॉजीटिव पाया गया। इसी तरह श्यामनगर निवासी जगदीश कुमार की बेटी संगीता (22) की मौत हो गई।
विज्ञापन
Four people died due to dengue in kanpur city
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ठंडक बढ़ने से बच्चों में अस्थमा का अटैक बढ़ रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में इनहेलर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। डॉ. राज तिलक ने बताया कि इस संबंध में प्रबंधन को कई बार लिखा जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed