फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरक्षा न मिलने पर भड़क उठे सांसद साक्षी महाराज, बोले 60 लोगोें की सुरक्षा बढ़ाई गई मेरी क्यों नहीं

Tue, 03 Dec 2019 01:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj erupted for not getting security
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद साक्षी महाराज सोमवार को अपनी सुरक्षा न बढ़ाए जाने को लेकर काफी दुखी नजर आए। अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि 60 लोगों की सुरक्षा बढ़ाई गई, मेरी क्यों नहीं। सुरक्षा को लेकर दो बार मुख्यमंत्री से मिले थे। सांसद ने अंदेशा जताया कि उनके साथ कभी कोई घटना घट सकती है।


 
BJP MP Sakshi Maharaj erupted for not getting security
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
कई बार धमकियां मिली हैं। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा को लेकर विश्वास भी दिलाया था। सांसद ने कहा कि वह एक बार फिर से मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलकर उन्हें जानकारी दे चुके हैं। बताया है कि रोज धमकियां आती हैं। कभी कुवैत से आती हैं तो कभी दुबई से। कहा कि सारे देश में उनके आश्रम हैं।

 
BJP MP Sakshi Maharaj erupted for not getting security
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
सारे देश में हवाई जहाज से जाना पड़ता है। जब जाते हैं तो वहां एक सिपाही भी नहीं होता। तब डर लगता है कि कहीं कोई घटना न घटना जाए। यदि सुरक्षा नहीं बढ़ेगी तो खुद ही कमरे में बंद हो जाएंगे। जान तो प्यारी है, सुरक्षा न बढ़ी तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे। सांसद ने बताया कि सबसे पहले सुरक्षा कांग्रेस के राजेश पायलट ने दी थी। तबसे लगभग सुरक्षा मेरे साथ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj erupted for not getting security
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
इतिहास में अकबर को तो पढ़ाया गया पर राणा प्रताप को नहीं
सांसद ने कहा कि इतिहास में दुर्भाग्य से अकबर महान है, यह तो पढ़ाया गया, लेकिन राणा प्रताप को नहीं पढ़ाया गया। गोडसे ने महात्मा गांधी को मारा यह तो पढ़ाया गया, लेकिन जोरावर फ तेह सिंह को सरहद की दीवारों में किसने चुनाया, यह नहीं पढ़ाया गया। गुरु तेग बहादुर का सर कलम किसने किया यह नहीं पढ़ाया गया। गुरु गोविंद सिंह को किसने मारा यह नहीं पढ़ाया गया। सुभाषचंद्र बोस को किसने मारा, यह नहीं पढ़ाया गया।
 
विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj erupted for not getting security
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
भगत सिंह को किसने मारा यह नहीं पढ़ाया गया। कहा कि यह जो कुछ इतिहास के पन्नों में छुपा हुआ है, उससे मुझे लगता है कि हमारी सरकार उसे खोलने का काम करेगी। जबसे देश आजाद हुआ तबसे ही भारतीय संस्कृति व भारतीय इतिहास को दबाने का काम किया गया। बदलने का काम किया गया। चाचा नेहरू के नाम पर बाल दिवस तो मनाया जाता है पर जोरावर फ तेह सिंह के नाम पर क्यों नहीं। जो इस देश के लिए सरहद की दीवारों में चुने गए। यह सब कुछ कांग्रेस करती रही। यही वजह है कि कांग्रेस आज हिंदुस्तान से साफ  है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed