फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कानपुर के आसपास के जिलों में आंधी बारिश से चार की मौत, बादलों की गरज के साथ छाया अंधेरा

Sun, 26 Apr 2020 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Four killed due to thunderstorm rain in Kanpur area
कानपुर के आसपास के जिलों में हुई झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में अचानक आई तेज आंधी और बारिश से चार लोगों की मौत हो गई। खेतों में रखा कटा हुआ गेहूं और भूसा उड़ गया। फतेहपुर में शनिवार रात से ही मौसम खराब हो गया था। मंडवा-गौंती रोड पर शनिवार रात बिजली गिरने से भेड़पालक की मौत हो गई।


 
Four killed due to thunderstorm rain in Kanpur area
बारिश से फसलों को हुआ नुकसान - फोटो : amar ujala
वहीं रविवार दोपहर आई तेज आंधी-बारिश से इटावा के ऊसराहार क्षेत्र के उदयपुर गांव में टूटा एक पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया। पोल की चपेट में आने से अखिलेश सविता (35) की मौत हो गई।

 
Four killed due to thunderstorm rain in Kanpur area
तेज आंधी के साथ छाया अंधेरा - फोटो : amar ujala
शाम पौने पांच बजे कानपुर के बिल्हौर में परसाद निवादा गांव में तेज आंधी से गिरे बिजली के खंभे की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण खेत से सब्जी तोड़कर घर जा रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four killed due to thunderstorm rain in Kanpur area
बारिश सेे मौसम हुआ खुशनुमा - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के रसूलाबाद में पेड़ की डाल गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई।  उधर, कन्नौज में आंधी बारिश के साथ ओले भी गिरे। कानपुर में भी शाम पौने पांच बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। हरदोई में घने बादलों के कारण कई जगह दिन में ही रात लगने लगी।

 
विज्ञापन
Four killed due to thunderstorm rain in Kanpur area
भीषण आंधी में गिरा पेड़ - फोटो : amar ujala
बादलों का डेरा बुंदेलखंड क्षेत्र में भी रहा। यहां बारिश से कृषि कार्य प्रभावित हुआ है। आंधी से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल व भूसा उड़ गया। फर्रुखाबाद में मक्का की फसल को नुकसान हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed