{"_id":"5e495d1a8ebc3ee61c457072","slug":"four-kashmiris-caught-in-up-s-farrukhabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के फर्रुखाबाद में पकड़े गए चार कश्मीरी, आर्मी की इंटेलीजेंस, आईबी व स्वाट टीम कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के फर्रुखाबाद में पकड़े गए चार कश्मीरी, आर्मी की इंटेलीजेंस, आईबी व स्वाट टीम कर रही पूछताछ
Mon, 17 Feb 2020 10:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
फर्रूखाबाद में पकड़े गए कश्मीरियों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में मस्जिद निर्माण कराने के नाम पर चंदा वसूलने वाले चार कश्मीरी युवकों को हिरासत में लेने के बाद दूसरे दिन भी थाना पुलिस, इंटेलिजेंस व स्वाट टीम ने गहन पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के थाना सूरनकोट के पुलिस अधिकारियों से भी फ़ोन से संपर्क कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
थाने में बैठे कश्मीरी युवक
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के लिए लखनऊ से भी जांच एजेंसी बुलाए जाने की तैयारी है। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में शनिवार दोपहर मस्जिद निर्माण कराने के नाम पर दुकानदारों से चंदा वसूल रहे चार कश्मीरी युवकों का दुकानदार से विवाद हो गया था। यूपी 112 पुलिस से शिकायत की गई। थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और चारों को हिरासत में ले लिया।
कश्मीरियों से पूछताछ
- फोटो : अमर उजाला
उनसे चार मोबाइल व कुछ कागजात मिले। इन लोगों ने अपने नाम गुलाम रब्बानी पुत्र समी मोहम्मद, मो. रियाज पुत्र बरफुद्दीन, शौकत हुसैन पुत्र फजल हुसैन व मो. फारूक पुत्र बरफुद्दीन निवासी ग्राम मरौठ थाना सूरनकोट जिला पुंछ राज्य जम्मू कश्मीर बताया। एलआईयू ,आईबी की टीम ने पूछताछ की व कागजात भी चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी युवक
- फोटो : अमर उजाला
देर रात क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह गौर ने भी थाने पहुंच कर पूछताछ की। दूसरे दिन रविवार को सुबह पुन: एलआईयू व आईबी की टीम थाने पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। दोपहर 2.30 बजे स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम अपनी टीम के साथ पहुंचे। आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि युवकों से आर्मी की इंटेलीजेंस भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चारों कश्मीरी युवकों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पुंछ से एक माह पूर्व बस द्वारा जम्मू आए थे। वहां से ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। चार जनपदों में होते हुए फर्रुखाबाद आए। शुक्रवार को फर्रुखाबाद के चौक के निकट एक होटल में रुके। वहां से शनिवार को याकूतगंज,भोजपुर में चंदा लेने के बाद शेखपुर गांव पहुंचे। बताया कि कुछ दिन पूर्व चंदा कर 41 हजार रुपये एकत्रित किए थे। इन्हें पेटीएम द्वारा ट्रांसफर करा दिया गया। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।