फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी-बारिश का कहर, चार की मौत

Fri, 08 Jun 2018 11:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
four died in storm and rain in unnao district
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार की रात आए तूफान में पेड़ और बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से घरों में कोहराम मच गया। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने मृतक आश्रितों को दैवी आपदा प्रबंधन कोष से चार लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।



 
four died in storm and rain in unnao district
डेमाे पिक
बांगरमऊ कोतवाली के नेवल गांव में रात को मुन्नीलाल राठौर के यहां रह रहे राममोहन पंडा व अरुण कुमार राठौर का बेटा अमन (11) निर्माणाधीन मकान के लेंटर पर रखे छप्पर के नीचे चारपाई डालकर सो रहे थे। करीब दो बजे तेज आंधी से छप्पर व लेंटर चारपाई पर गिर गया। हादसे में दोनों उसी के नीचे दब गए। परिजन व मोहल्ले के लोगों ने मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला और बांगरमऊ सीएचसी ले गए।

 
four died in storm and rain in unnao district
डेमाे पिक
डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार लालधर यादव व चौकी इंचार्ज अब्दुल मन्नान रात में ही मौके पर पहुंचे और जांच की। बेटे की मौत से मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल था। अमन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दूसरी घटना तहसील क्षेत्र के गांव कैथोली में हुई। यहां मुलई (70) खेत में पड़ी झोपड़ी में सोया था। तेज आंधी से नीम का पेड़ उसी झोपड़ी पर गिर गया और मुलई की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
four died in storm and rain in unnao district
डेमाे पिक
सफीपुर तहसील के शाहपुर गांव निवासी बाबूलाल (45) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार सुबह खेत गया था। इसी दौरान आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने से बाबूलाल की मौत हो गई। खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाबूलाल की पत्नी रामकली के तीन बेटे हैं। मां राजरानी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed