फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM के कार्यक्रम में उपेक्षा से पुराने भाजपाई नाराज, उठे ये सवाल

Fri, 08 Jun 2018 11:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
factionalism after CM's program in unnao
बीजेपी नेता को रोकते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
उन्नावः मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इंट्री एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंच पर या बैठने के लिए सम्मानजनक स्थान के बजाय धक्कामुक्की मिलने से भाजपा के पुराने नेताओं में नाराजगी  है। आने वाले लोकसभा चुनाव में नए पुराने भाजपाइयों के बीच उपजी गुटबाजी भाजपा की मुश्किल बढ़ा सकती है। 


 

 

factionalism after CM's program in unnao
पूर्व सांसद से होती पुलिस की नोकझोक - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भाग लेनेे भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद व कई वरिष्ठ भाजपा निराला प्रेक्षागृह पहुंचे। उन्हें प्रवेश के लिए काफी जद्दोजेहद करनी पड़ी थी। कई वरिष्ठ कार्यकर्ता फजीहत से बचने के लिए गेट से ही लौट गए थे। जो भीतर पहुंचें उन्हें उनके पद के मुताबिक न तो मंच पर स्थान मिला न ही दीर्घा में उचित स्थान मिला।

 

 

factionalism after CM's program in unnao
कार्यक्रम में बोलते सीएम - फोटो : अमर उजाला
एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संगठन में कुछ लोगों की ही चल रही है। वह जैसा चाहते हैं वैसा ही होता है। कई पदाधिकारियों ने रातों रात सीएम की चौपाल का गांव बदलने पर भी सवाल उठाए हैं।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
factionalism after CM's program in unnao
सीएम का उन्नाव जिले में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने बताया कि किसी की अनदेखी नहीं की गई। इंट्री पास सुबह 10-11 बजे तक दिए गए। कुछ लोग 2-3 बजे आए तो उन्हें पास नहीं मिल पाया।  डीह में पूर्व में चौपाल हो चुकी है इसलिए वह नाम हट गया। प्रदेश संगठन ने ही चौपाल के लिए रऊकरना गांव का चयन किया था। समन्वय बैठक न होने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि आधा घंटे की बैठक प्रस्तावित थी लेकिन समय की कमी के चलते नहीं हो सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed