आईआईटी कानपुर में आयोजित टेक्निकल फेस्टिवल टेककृति-18 में शिरकत करने पहुंचे इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एमके आमिर प्रिटेज ने कहा कि कानपुर शहर पहली बार में ही भा गया। उन्होने बॉलीवुड के इस गाने के बारे में भी बताया जिसके वो दीवाने हैं।
2 of 3
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री आमिर प्रिटेज को कानपुर शहर पहली बार में ही भा गया। उन्होंने कहा कि मैं तकनीक का पुरजोर समर्थक हूं, इसलिए मेरे लिए यह शहर और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस शहर में तकनीक के हुनरमंद युवा पढ़ते हैं। आईआईटी कानपुर का जिक्र किया और कहा कि हम यहां मौजूद असीमित संभावनाओं को तलाशने आए हैं।
इच्चक दाना.. पसंद
3 of 3
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बॉलीवुड फिल्मों के भी दीवाने हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर में इसका खुलासा किया। बोले, यहां का सिनेमा मुझे बहुत अच्छा लगता है। राज कपूर और नरगिस पर फिल्माया गया गाना ‘इच्चक दाना... इच्चक दाना’ वह खूब गुनगुनाया करते थे। यह गाना उन्हें बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि भारत के बहुत से लोग हमारे देश आते हैं और वे सभी बहुत अच्छे लोग हैं।