{"_id":"5f7969ebb67fe4062f5dc028","slug":"former-bsp-leader-massacre-constable-said-to-virendra-pintu-is-about-to-be-killed-withdraw-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व बसपा नेता हत्याकांड: वीरेंद्र से सिपाही बोला था, पिंटू की हत्या होने वाली है, पैसा निकाल लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बसपा नेता हत्याकांड: वीरेंद्र से सिपाही बोला था, पिंटू की हत्या होने वाली है, पैसा निकाल लो
Sun, 04 Oct 2020 02:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व बसपा नेता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल गए आरोपी सिपाही श्याम सुशील मिश्र ने वारदात से पहले ही वीरेंद्र पाल से कहा था कि पिंटू की हत्या होने वाली है। जो पैसा फंसा हो, जल्दी से जल्दी निकाल लो। यह खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से हुआ है।
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि वीरेंद्र ने इस बात का जिक्र किसी से भी नहीं किया। इससे साफ है कि वह साजिश में शामिल था। ये दावा भी अब वादी की पक्ष से कोर्ट में वकील करने वाले हैं। पिंटू सेंगर, वीरेंद्र पाल, सिपाही श्याम सुशील मिश्र और एक अन्य साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते थे।
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र पाल और सिपाही 15-15 फीसदी जबकि पिंटू व उसका साथी 30-30 फीसदी के हिस्सेदार थे। पिंटू की हत्या के आरोप में जब वीरेंद्र को जेल भेजा गया तो उसकी मां व भतीजे सचिन चौथे पार्टनर से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सचिन सिपाही और वीरेंद्र के बीच हुई बात की जानकारी उसे देते दिखाई और सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक बसपा नेता पिंटू सेंगर के फूलन देवी से थे संबंध (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
पहले भी कई बार बोला तो यकीन नहीं हुआ
भतीजा यह कहते हुए सुनाई देता है कि जब वीरेंद्र का नाम आया तो कई बार पूछने के बाद भी उन्होंने मना कर दिया। जब पुलिस ने गिरफ्तारी दिखा दी तब वीरेंद्र ने सिपाही वाली बात बताई। वीरेंद्र का कहना था कि सिपाही यह बात कई बार कह चुका था, इसलिए भरोसा नहीं हुआ।
भतीजा यह कहते हुए सुनाई देता है कि जब वीरेंद्र का नाम आया तो कई बार पूछने के बाद भी उन्होंने मना कर दिया। जब पुलिस ने गिरफ्तारी दिखा दी तब वीरेंद्र ने सिपाही वाली बात बताई। वीरेंद्र का कहना था कि सिपाही यह बात कई बार कह चुका था, इसलिए भरोसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
पूर्व बसपा नेता हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
फरार आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू (नॉन बेलेबल वारंट) जारी
पुलिस मामले में 14 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। साउद अख्तर, बबलू सुलतान और राशिद कालिया फरार हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू लिया है। जल्द ही कुर्की की प्रक्रिया पुलिस शुरू करेगी।