फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे कांड में बड़ा खुलासा, जेल गए पूर्व एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा ने बताया चौंकाने वाला सच

Fri, 02 Oct 2020 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Oct 2020 11:53 AM IST
Big revelation in Vikas Dubey scandal, former SO Vinay Tiwari and Daroga KK Sharma told shocking truth
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में जेल भेजे गए तत्कालीन चौबेपुर एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा के बयान बुधवार को एसपी ग्रामीण ने दर्ज किए। दोनों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया और वारदात में किसी भी तरह से हाथ होने से इंकार किया। कई सवालों पर दोनों फंस भी गए।


 
Big revelation in Vikas Dubey scandal, former SO Vinay Tiwari and Daroga KK Sharma told shocking truth
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
करीब पौन घंटे तक एसपी ने दोनों से पूछताछ की। फोन पर विकास से बात करने की बात दरोगा ने कबूली लेकिन मुखबिरी के आरोप को नकार दिया। बिकरू कांड की जांच में पुलिस ने विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा को साजिश रचने, मुखबिरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीडीआर से पुष्टि हुई थी कि दबिश से पहले केके शर्मा की विकास दुबे से फोन पर बातचीत हुई थी।

 
Big revelation in Vikas Dubey scandal, former SO Vinay Tiwari and Daroga KK Sharma told shocking truth
विकास दुबे का करीबी जय - फोटो : अमर उजाला
कई कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थीं। इनके निलंबन की जांच एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव कर रहे हैं। कोर्ट से अनुमति लेने के बाद एसपी ग्रामीण बुधवार को कानपुर देहात जेल में बंद दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ करने गए। सूत्रों के मुताबिक एसपी ने दोनों से पूछा कि विकास से कब से क्या संबंध थे।

 
विज्ञापन
Big revelation in Vikas Dubey scandal, former SO Vinay Tiwari and Daroga KK Sharma told shocking truth
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
उस रात दबिश की सूचना क्यों दी। इस पर दोनों ने इन आरोपों को नकार दिया। पूछे गए अधिकतर सवालों में उन्होंने आरोपों को नकार दिया। कुछ एक का जवाब ही नहीं दिया।  बिकरू कांड के बाद कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें एक फोटो व वीडियो अमर दुबे की शादी का था जिसमें दरोगा केके शर्मा मंच पर खड़ा दिखाई दे रहा था।

 
Big revelation in Vikas Dubey scandal, former SO Vinay Tiwari and Daroga KK Sharma told shocking truth
अमर की शादी में पहुंचा था दरोगा केके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर भी एसपी ग्रामीण ने उससे क्रॉस प्रश्न पूछा कि आखिर अपराधियों की शादी में वो क्यों गया था। केके स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। उसका कहना था कि वो हलका इंचार्ज था, इसलिए गांव जाता रहता था। उसको बुलाया गया था तो वो चला गया था। इससे ये साबित नहीं होता कि वो वारदात में शामिल था।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed