हरदोई जिले में बरात में शामिल होने जा रहे बाराती खुशी से झूम रहे थे। दूल्हा और उसके घर वालों का खुशी का कोई ठिकाना नहीं था, लेकिन उसी बीच आई हादसे की खबर ने हर किसी को रोने पर विवश कर दिया। बोलेरो चालक की एक झपकी ने दूल्हे सहित पांच बरातियों की मौत से खुशियां तार-तार हो जाएगी।
बोलेरो चालक सुमित कूढ़ा गांव का ही रहने वाला था। घर से बरात निकलने में देर होने के चलते तेज रफ्तार से बोलेरो चलाने के दौरान झपकी आ गई और पलक झपकते ही बोलेरो गन्ना लदे टैक्टर-ट्राली से टकराकर नहर में जा गिरी।
हरपालपुर थाने के कुढ़ा गांव के ओमवीर के लाडले देवेश की शादी शाहजहांपुर जिले के कांट थाने के अभायन गांव से तय हुई थी। इसके लिए 17 फरवरी का मुहूर्त निकाला गया था। शुक्रवार को देवेश को दूल्हा बनाकर सारी रस्में पूरी की। इस दौरान बरात निकासी की रश्में पूरी होने में समय लग गया।
2 of 7
hardoi accident
- फोटो : अमर उजाला
इससे बरात निकलने में देर हो गई। गाजे-बाजे के साथ शाम को बरात रवाना हुई। घायल हुए बरातियों का कहना है कि चालक जल्दी पहुंचने के चक्कर में बोलेरो तेज चला रहा था। इसी बीच रास्ते में पचदेवरा थाने के दरियाबाद के पास बोलेरो चालक को झपकी आ गई।
3 of 7
hardoi accident
- फोटो : अमर उजाला
क्या सुमित पर छाया था नशे का सुरूर
बरात लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर सुमित की भी हादसे में मौत हो गई। इस बारे में कहा जा रहा है कि तेज रफ्तार ही हादसे का सबब बनी। कुछ का कहना है कि बरात रवाना होने से पहले कुछ बारातियों ने आपस में जाम टकराए थे, जिनमें ड्राइवर सुमित भी शामिल था।
4 of 7
hardoi accident
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज पहुंचा अफसरों का कारवां
पचदेवरा थाने के दरियाबाद में हुए सड़क हादसे की खबर सुनते ही डीएम एमपी सिंह,एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह,सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी, सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय,सीओ हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह के साथ पुलिस का अमला मेडिकल कॉलेज पहुंच गया।
5 of 7
hardoi accident
- फोटो : अमर उजाला
शहनाई की जगह गांव में सुनाई दे रही सिसकियां
हरपालपुर थाना क्षेत्र के कुड़ा गांव में शुक्रवार की शाम जहां ढोला व बाजे से स्वर सुनाई दे रहे थे, वहीं देर रात से घटना के बार रुदन और सिसकियां सुनाई दे रही है। परिवार के लोगों को जहां लोग बधाई दे रहे थे। वहीं अब सांत्वना दे रहे है। घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।