फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है मुलायम की पहली रैली, तस्वीरों में देखें आज इनके पास बची है कितनी ताकत

Sun, 12 Feb 2017 08:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
first rally of mulayam singh
ताखा में मुलायम सिंह रैली के दौरान मंच पर गदा थामते हुए - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
यूपी में मुलायम सिंह अब अपने बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ और ज्यादा कठोर होते जा रहे हैं। बाप-बेटे के बीच जारी शीत युद्ध का फायदा सीधा-सीधा समाजवादी पार्टी के विरोधी उठा रहे है।


 
first rally of mulayam singh
लोकदल के उम्मीदवार को आशिर्वाद देते मुलायम - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
यूपी के ताखा में शनिवार को एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने भाई शिवपाल के लिए रैली की। इस मौके पर साथ ही आरएलडी के एक उम्मीदवार ने मौका पाकर नेताजी के चरण छू लिए। नेताजी ने उनके सिर पर हाथ रख जनता की तरफ हाथ से इशारा करते हुए जीतने का आशीर्वाद दे दिया। इससे स्थिति साफ है कि मुलायम अपनी ताकत जुटाए रखने के लिए भरसक प्रयास कर रहे है। 



 
first rally of mulayam singh
मंच पर बोलते हुए मुलायम सिंह व मंच पर बैठे शिवपाल - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
रैली में अपने भाषण में भी उन्होंने साफ-साफ कह दिया मैं बीमार नहीं हूं बल्कि एक दम हष्ट-पुष्ट हूं। मुलायम सिंह ने कहा मेरे शरीर में अब भी ताकत बची है। इस रैली में मुलायम ने अपने भाषण में सीएम अखिलेश यादव का एकबार भी जिक्र नहीं किया। यही नहीं मंच में शिवपाल के अलावा कोई भी एसपी उम्मीदवार मौजूद नहीं था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
first rally of mulayam singh
मुलायम सिंह के चरण छूते हुए नेता - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
एसपी छोड़ आरएलडी का दामन थामने वाले आशीष राजपूत इटावा सदर से चुनाव लड़ रहे हैं। आशीष ने जब मंच पर पहुंच मुलायम सिंह के पैर छू अभिवादन किया तो मुलायम ने भीड़ की तरह हाथ हिलाते हुए आशीष को अपने समर्थन का इशारा जनता को किया। आशीष के सामने एसपी के उम्मीदवार कुलदीप गुप्ता हैं। मंच पर अखिलेश यादव द्वारा खड़े किए गए कोई भी प्रत्याशी नहीं थे।
 
विज्ञापन
first rally of mulayam singh
रैली में आए मुलायम के समर्थक
हालांकि इस रैली से अखिलेश के उम्मीदवारों और समर्थकों ने दूरी बनाए रखी लेकिन मुलायम के समर्थक वहां जरूर जुटे। पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित मुलायम के लोग संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बता दें यह लोग पूर्व में सपा से इस्तीफा दे चुके हैं। परंतु जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष गोपाल यादव एवं अन्य पदाधिकारी वहां नहीं पहुंचे।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed