फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः इटावा में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा में गोलियां चलने से भगदड़, पार्टी के दो गुट आमने-सामने

Tue, 04 Dec 2018 11:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
firing during kamal sandesh yatra of bjp in etawah
डेमो पिक
भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा में मंगलवार शाम इटावा में गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। बहेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के जाते ही पार्टी के ही दो गुट आमने-सामने आ गए। बवाल बढ़ता इससे पहले ही पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को एक पक्ष से जानलेवा हमले और मीडिया प्रभारी के घायल होने की तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देने की तैयारी की है।
loader
firing during kamal sandesh yatra of bjp in etawah
डेमो पिक
भाजपाइयों की आपसी प्रतिद्वंद्विता का अखाड़ा बना बहेड़ा गांव भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे के गृह ग्राम महेवा के समीप है। बहेड़ा में भी अच्छी पैठ रखने वाले शिव महेश ने कमल संदेश पदयात्रा में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया। मानवेंद्र के आते ही कार्यकर्ता जोश में भर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
firing during kamal sandesh yatra of bjp in etawah
डेमो पिक
इसी बीच भाजपा नेता गोविंद त्रिपाठी समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने मानवेंद्र सिंह को शिकायती पत्र भी दिया। उनका यही कदम संभवत: दूसरे पक्ष की नाराजगी का सबब बन गया। मानवेंद्र सिंह कार्यक्रम से वापस हुए तो महेवा ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबेे और गोविंद त्रिपाठी के समर्थक आमने-सामने आ गए।
firing during kamal sandesh yatra of bjp in etawah
डेमो पिक
अशोक चौबे का कहना है कि मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष व विधायक के जाने के बाद गोविंद त्रिपाठी व उनके समर्थकों ने जानलेवा हमला और फायरिंग की। हमले में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ को चोटें आई हैं। इधर, गोविंद त्रिपाठी ने बताया कि वह कार्यक्रम स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर थे। उन पर फायरिंग और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। सीओ भरथना विकास जायसवाल व कई थानों की फोर्स ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
firing during kamal sandesh yatra of bjp in etawah
डेमो पिक
देर शाम तक भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे समेत कई भाजपा नेता समर्थकों के साथ थाने पर मौजूद थे। सीओ ने बताया कि एक पक्ष ने तहरीर देकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। दूसरा पक्ष अभी नहीं आया। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed