कानपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक शर्मा के आत्महत्या के मामले की जांच पूरी हो गई है। मंगलवार को प्रिंसिपल आरके सिंह को सौंपी गई रिपोर्ट में सीनियर छात्रों को क्लीनचिट दे दी गई है। जांच कमेटी के मुताबिक अभिषेक के साथ रैगिंग नहीं हुई थी, उसने घरेलू और व्यक्तिगत कारणों के चलते आत्महत्या की थी। जांच के दौरान इंस्टीट्यूट के 50 से ज्यादा छात्रों, कर्मचारियों और छात्रावास अधीक्षक के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी ने अभिषेक को एकाकी स्वभाव का बताया।
पॉलीटेक्निकः छात्र सुसाइड केस में जांच टीम का 'अधूरा सच', 100 छात्रों के एक साथ बाल कैसे झड़े?
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:50 PM IST
सार
- सीनियरों को क्लीनचिट, आत्महत्या करने वाले छात्र को बताया घर से परेशान
- पॉलिटेक्निक में छात्र की आत्महत्या मामले की जांच पूरी, जांच टीम का रैगिंग से इनकार
- कहा, घरेलू और व्यक्तिगत कारणों के चलते छात्र ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन