{"_id":"5bdf3f34bdec2269c0437767","slug":"fire-in-unnao-chips-factory-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चिप्स फैक्ट्री में लगी आगः भगवान बनकर आए सैकड़ों की जान बचाने वाले मजदूर, हो सकता था बहुत बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिप्स फैक्ट्री में लगी आगः भगवान बनकर आए सैकड़ों की जान बचाने वाले मजदूर, हो सकता था बहुत बड़ा हादसा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के अकरमपुर स्थित चिप्स, पापड़ की फैक्टरी में रविवार सुबह करीब आठ बजे फ्रायर प्लांट में शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी। फ्रायर प्लांट में प्रयोग हो रहे तेल से आग पूरे प्लांट में फैल गई। आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग को छह घंटे का समय लग गया। उन्नाव व कानपुर की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक के मुताबिक 15 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
आग
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र अकरमपुर स्थित एग्रो टेक फैक्टरी में चिप्स व पापड़ बनाने और उनकी पैकिंग का काम होता है। कानपुर निवासी अशोक गर्ग ने बताया कि फैक्टरी मालिक उनके दामाद हर्ष अग्रवाल हैं। उनके पास हिमाया फूड्स की फ्रेंचाइजी है। करीब तीन बीघा क्षेत्र में फैली इस फैक्टरी में सुबह फ्रायर सेक्शन में शार्ट सर्किट हुआ। इससे फ्रायर में प्रयोग किए जा रहे तेल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने एसी चेंबर को चपेट में ले लिया।
आग
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों ने पहले निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिर हालात बेकाबू होते देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी और खुद बाहर निकल आए। आग की सूचना पर उन्नाव, पुरवा, हसनगंज व कानपुर की अग्निशमन विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह आठ बजे भड़की आग पर दोपहर दो बजे के बाद काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
आग से फैक्टरी में रखा माल व तीन ट्रक लोड माल जल गया। सीओ उमेश त्यागी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। अशोक गर्ग ने बताया कि आग से दर्जन भर कीमती मशीनें, रिफाइंड, मक्खन, घी, तेल व पैकिंग सामग्री सहित 15 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं ले रखी थी। शुरुआती जांच में फैक्टरी में आग से बचाव व बुझाने के संसाधनों का अभाव पाया गया है। यहां पानी की व्यवस्था नहीं मिली है। अग्निशमन यंत्र उपलब्ध थे। पड़ोस की दो अन्य फैक्ट्रियों के हाइड्रेंट प्रयोग किए गए।