{"_id":"5cb4c80cbdec2214161d718f","slug":"fir-lodge-on-azam-khan-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर आजम खां को झटका, गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर आजम खां को झटका, गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज
Tue, 16 Apr 2019 02:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : self
लोकसभा चुनाव 2019 में पहला चरण पूरा होने के बाद सपा नेता आजम खां ने एक रैली के दौरान भाजपा प्रत्याशी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद से यूपी की सियासत गर्मा गई है।
Trending Videos
महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सहित कई जिलों में भाजपा की महिला विंग ने आजम खां का पुतला फूंक कर कार्रवाई करने की मांग की है वहीं यूपी के कानपुर में आजम खां पर गंभीर धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हुई है।
रामपुर में जयाप्रदा को हुआ जोरदार स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
महापौर प्रमिला पांडेय ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रामपुर लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी आजम खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रामपुर की एक चुनावी जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में आजम खां ने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी की, जिसे मीडिया ने पूरे देश में प्रसारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयाप्रदा व आजम खां
- फोटो : amar ujala
आजम खां के बयान से महिलाओं में रोष है। बकौल महापौर उन्होंने आजम खां के बयान को देखा व सुना है। कई महिलाओं ने उनसे मिलकर आक्रोश जताया है। कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी इस मामले में मौन साधे हैं। महापौर ने इस अशोभनीय टिप्पणी की भर्त्सना की है।
विज्ञापन
जयाप्रदा
- फोटो : amar ujala
थानाप्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि महापौर की तहरीर पर आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। किसी महिला का अनादर करने पर 509 लगती है। इसमें अधिकतम एक साल सजा, जुर्माना या दोनों हो सकती हैं। यह जमानती धारा है।