{"_id":"5cb4a18abdec2213f52b9304","slug":"girlfriend-made-a-dangerous-plan-with-lover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने बनाया खतरनाक प्लान, पहले घरवालों को दी नींद की दवा फिर किया कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने बनाया खतरनाक प्लान, पहले घरवालों को दी नींद की दवा फिर किया कुछ ऐसा
Mon, 15 Apr 2019 08:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
युवती ने परिजनों काे दी बेहोशी की दवा
औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के खेतूपुर रोड स्थित सिद्धार्थनगर मोहल्ले में रविवार की रात एक युवती ने अपने परिजनों को खाने में नींद की गोलियां दे दी, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। सोमवार की सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले वालों ने दीवार से अंदर जाकर देखा तो दंपति व उनकी तीन पुत्रियां बेहोशी की हालत में पड़ी थीं।
Trending Videos
अस्पताल में भर्ती युवती की बहन
इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। सिद्धार्थनगर मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रामनाथ पेशे से रेहड़ी चलाने का काम करते हैं। यहां पत्नी और चार पुत्रियों के साथ रहते हैं। रविवार की शाम वह काम खत्म कर घर पहुंचे तो घर में श्रीराम नवमी के चलते गाना बजाना हो रहा था।
बेहोशी की हालत में युवती की छोटी बहन
इसके बाद उनकी बेटी पूजा ने खाना बनाया और सभी को खिलाया। खाना खाने के बाद सभी लोग गहरी नींद में सो गए। सोमवार को सुबह 9 बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले के लोगों के शक हुआ। इस पर लोगों ने दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो सभी लोग बेहोशी की हालत में पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवती की मां
इसके बाद लोगों ने डायल 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में पड़े राजेंद्र बाबू (50), पत्नी रानी देवी (44), पुत्री अंजली (14), ज्योति (25), पार्वती (12) को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जबकि राजेंद्र बाबू की बड़ी पुत्री पूजा घर से नदारद थी।
विज्ञापन
युवती के पिता
होश में आने पर राजेंद्र बाबू ने बताया कि उसने अपनी बड़ी पुत्री पूजा की दो महीने पहले गोद भराई कराई थी और जल्द ही उसकी शादी करने वाला था। रविवार को उसने सभी को खाने में कुछ खिला दिया और घर में रखी नगदी और जेवर लेकर नामजद युवक के साथ चली गई। खबर लिखे जाने तक पीड़ित ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।