{"_id":"604060f335c3625d912a0b63","slug":"father-murders-his-own-daughter-as-he-saw-her-intimacy-with-other-person","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथ में बेटी का कटा हुआ सिर लेकर पैदल ही चल दिया थाने, पिता को ऐसा करते देख सन्न रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में बेटी का कटा हुआ सिर लेकर पैदल ही चल दिया थाने, पिता को ऐसा करते देख सन्न रह गए लोग
Thu, 04 Mar 2021 10:46 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टोडरपुर इलाके में पिता द्वारा अपनी ही बेटी की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को जब आरोपी पिता अपनी बेटी के कटे हुए सिर की चोटी पकड़कर पैदल थाने जा रहा था तो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग उसकी निर्ममता देख सन्न रह गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि हाथ में एक लड़की का कटा हुआ सिर लिए जा रहा यह व्यक्ति कौन है। कुछ ही देर में पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई।
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बाद में पता चला कि वह युवक मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेयतारा का रहने वाला सर्वेश है। वह फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार को सर्वेश ने अपनी बेटी को परिवार के ही किसी सदस्य के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे वह इतना बौखला गया कि उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि वह क्या करे।
पिता ने काटा बेटी का सिर
- फोटो : अमर उजाला
शाम साढ़े चार बजे के करीब वह घर आया और कमरे की कुंडी बंद कर दी। इसके बाद आव देखा न ताव, उसने कमरे में पहले से मौजूद बेटी पर फरसे से हमला कर सिर और धड़ अलग कर दिया। इसके बाद सर्वेश चोटी से सिर पकड़कर मझिला थाना जाने के लिए पैदल ही चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हाथ में सिर देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर मझिला थाना पुलिस ने रास्ते में ही उसे सिर के साथ पकड़ लिया। पुलिस को देखकर सर्वेश ने खुद ही बता दिया कि उसने बेटी का सिर काट दिया है और इसे लेकर थाने आ रहा था।
विज्ञापन
पिता ने काटा बेटी का सिर
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि सर्वेश ने अपनी पुत्री की हत्या की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच हो रही है। पूछताछ में सर्वेश ने पुलिस को बताया है कि दो दिन पहले बेटी को परिवार के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी के चलते उसने पुत्री की हत्या कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल ले लिए हैं।