{"_id":"5dfb802b8ebc3e8790406cfd","slug":"fatehpur-misdeed-and-burnt-alive-victim-dies-last-rites-performed-at-ramachandran-ganga-ghat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता की मौत, गांव की बजाय सीधे अंतिम संस्कार के लिए घाट पहुंचाया गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता की मौत, गांव की बजाय सीधे अंतिम संस्कार के लिए घाट पहुंचाया गया शव
Thu, 19 Dec 2019 07:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Dec 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
रामचंद्रन घाट पर चिता के पास खड़े कांग्रेसी व सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद आग के हवाले की गई युवती की हैलट में मौत और वहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव अपरान्ह लगभग चार बजकर पांच मिनट पर सीधे रामचंद्रन गंगाघाट पर पहुंचा। गांव में ले जाने की बजाय शव को पुलिस पहरे में यहां पहुंचाया गया। परिवार व गांव के लोग तब तक यहां पहुंच चुके थे। चिता को 4:56 बजे बड़े भाई ने मुखाग्नि दी।
फतेहपुर दुष्कर्म कांड
- फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज थाने के एक गांव में शनिवार को दुष्कर्म के बाद युवती को रिश्ते में चाचा ने केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। कानपुर हैलट में इलाज के छठवें दिन युवती की सांसें थम गईं। मौत की खबर से गांव का माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोग शव आने का इंतजार करने लगे। पीड़ित के दरवाजे लोगों की आवाजाही बनी रही।
फतेहपुर दुष्कर्म कांड
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस से अपरान्ह चार बजकर पांच मिनट पर सीधे शव को रामचंद्रन घाट पहुंचा दिया गया। रास्ते से ही परिवार को जानकारी दे दी गई कि लोग घाट पर पहुंचे। परिवार, रिश्तेदार और ग्रामीण रामचंद्रन घाट पहुंच गए। परिजनों की चीत्कारें गूंजने लगी। अंतिम संस्कार के क्रिया कर्म के बाद तीसरे नंबर के बड़े भाई ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर दुष्कर्म कांड
- फोटो : अमर उजाला
आग लगते ही परिवार की एक और बार चीख सुनाई दी। करीब एक घंटे तक चिता जली। सूरज डूबते-डूबते सबकुछ शांत हो गया। परिवार के महिलाएं और लोग वापस लौट गए। एसडीएम प्रमोद झा, सीओ सिटी केडी मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
फतेहपुर दुष्कर्म कांड
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व सांसद राकेश सचान, सपा नेता विपिन यादव, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव समेत कई सपाई व कांग्रेसी नेता पहुंचे। नेताओं ने परिवार के लोगों को हर मदद का आश्वासन दिया है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं तरमीम की जाएगी।
मां बोली पंचायत में नहीं हुए थे शामिल
दुष्कर्म के बाद युवती हत्याकांड के मामले में पिता के बयान के बाद मां ने भी पंचायत को लेकर उठने वाले सवालों पर रुख साफ कर दिया। मां बोलीं कि वह पंचायत में शामिल होने नहीं गई थीं। बेटी की एक-एक सांस का उसके पास हिसाब है। उसने बेटी के हर दर्द को करीब से सुना है।
बता दें कि घटना के बाद डीएम संजीव सिंह ने प्राथमिक जांच में युवती के प्रेम प्रसंग होने का दावा किया था। युवती और उसके परिवार के लोगों के पंचायत में शामिल होने का भी दावा किया गया था। उसके बाद युवती के आग लगाकर जान देने की बात का बयान देकर घटना को मोड़ने की कोशिश हुई थी। घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे युवती के पिता ने गांव में बेटी को लेकर किसी पंचायत की जानकारी होने से इंकार किया था। उसने खुद के पंचायत में शामिल न होने की बात कही थी। पंचायत में मां के शामिल होने की चर्चा भी सामने आई थी। पीड़िता की मां ने अंतिम संस्कार के बाद साफ किया वह किसी तरह की पंचायत में शामिल होने नहीं गई थी। घटना के समय घर से कुछ दूर पड़ोसी के यहां गई थी। बेटी के दर्द की चीख भी सुनी। उसे बहादुरी से सामना करने के लिए प्रेरित करती रही। इसके बाद भी बेटी की जान नहीं बचा सकी।
मामले में हत्या की धारा बढ़ी
दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद मामले की जांच की दिशा और दशा बदल गई है। पुलिस मामले में हत्या के प्रयास को पुलिस ने सीधे हत्या में तरमीम किया है। मामला दुष्कर्म का होने के कारण साक्ष्य संकलन में पुलिस को कुछ समय लग सकता है। हालांकि पुलिस साक्ष्यों के संकलन में तेजी से जुटी है। जिससे चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को जल्द से जल्द सजा सुनाई जा सके।
दुष्कर्म पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर में घुसकर बहन से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर केरोसिन डालकर मार डालने की नीयत से आग लगाकर जलाने रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी का जिला अस्पताल में डीएनए सैंपल जांच के लिए सुरक्षित कराया। पीड़िता का सोमवार को हैलट में डीएनए सैंपल लिया। लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला दोनों के डीएनए सैंपल भेजे गए हैं। कानपुर से पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम मंगवाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के प्रयास को हत्याकांड में तरमीम किया है। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। साक्ष्य संकलन में मेडिकल जांचें और कुछ लोगों के बयान दर्ज किए जाने है।
बेटी की शादी की कर रहे थे तैयारी
दुष्कर्म के बाद जला दी गई युवती की शादी के लिए परिजन लड़के की तलाश रहे थे। वह गरीबी से लड़ते हुए बेटी के लिए रुपये व सामान भी जुटा रहे थे। जब से पता चला था कि बेटी के गांव के रिश्ते का चाचा ही उसके पीछे पड़ा हुआ है तो माता-पिता ने यह तय कर लिया था कि अगले साल गर्मी तक शादी कर ही देंगे। यही वजह थी कि युवती के परिवार वालों ने रिश्ते के चाचा के परिवार वालों को आगाह कर दिया था कि अपने बेटे को कहीं बाहर भेज दें। शादी हो जाने तक वह दूरी बनाए रखे।