{"_id":"6ae25014a59626784d098c43","slug":"two-labourers-killed-in-a-truck-pickup-collision-on-the-highway-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165309-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
फोटो-15-हाईवे पर परखचे उड़ी पिकअप। संवाद
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार भोर करीब 4:45 बजे एक ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पिकअप सवार दो मजदूरों, गुलाब सिंह उर्फ कल्लू (53) और शनि (32) की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक समेत सात अन्य लोग घायल हुए, जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, पिकअप के गलत दिशा में चलने के कारण यह दुर्घटना हुई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज स्थित बेलदरइया मोहल्ला निवासी गुलाब सिंह और शनि लकड़ी कटाई का काम करते थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे वे अपने मोहल्ले के अजय सिंह, श्याम सिंह, नंदन, रामआसरे, पिंकू और राजेंद्र के साथ पिकअप से भिटौरा गांव जा रहे थे। पिकअप को मोहल्ला निवासी नरेंद्र चला रहा था। रास्ते में सभी लखनऊ बाईपास चौराहे पर चाय पीने के लिए रुके। चाय पीने के बाद पिकअप चालक ने करीब 100 मीटर की दूरी बचाने के लिए वाहन को उल्टी दिशा में भिटौरा बाईपास की ओर मोड़ दिया। एआरटीओ कार्यालय से लगभग 100 मीटर दूर प्रयागराज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वह पलट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से अपना वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सीसी टीम प्रभारी आकाश कुमार और आबूनगर चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गुलाब सिंह और शनि को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक नरेंद्र, राजेंद्र, पिंकू और श्याम सिंह का कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य तीन घायलों अजय सिंह, नंदन और रामआसरे का मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर में इलाज जारी है।