{"_id":"5dfb415a8ebc3e87e86b1e81","slug":"fatehpur-misdeed-and-burnt-alive-victim-dies-in-kanpur-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव के बाद फतेहपुर की निर्भया भी हारी जिंदगी की जंग, केरोसिन डालकर जलाया था, पढ़ें पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव के बाद फतेहपुर की निर्भया भी हारी जिंदगी की जंग, केरोसिन डालकर जलाया था, पढ़ें पूरा घटनाक्रम
Thu, 19 Dec 2019 03:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Dec 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती फतेहपुर कांड की पीड़िता जिंदगी की जंग हार गई। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके चलते गुरुवार सुबह पीड़िता की मौत हो गई। बता दें कि दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया था। पीड़िता कृत्रिम सांसों पर थी।
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप
फतेहपुर में 14 दिसंबर को युवती से दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया था। आरोप रिश्ते के चाचा पर है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दोनों पक्ष की पंचायत के फैसले से क्षुब्ध होकर युवती के आग लगाने की बात कही थी।
यह मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति के किसान परिवार का है। युवती (18) शनिवार की सुबह घर में अकेली थी। मां गांव के ही एक घर में किसी काम से गई थी। पिता खेत में था। पीड़िता के छोटे चार भाई घर के बाहर खेलने गए थे।

पीड़िता का रिश्ते में चाचा पड़ोस में रहता था। तहरीर के मुताबिक आरोपी युवक युवती को अकेला देखकर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने घरवालों को सारी बात बता देने की बात कही।
इस पर आरोपी चाचा बौखला उठा और उसने केरोसिन उड़ेलकर युवती को जिंदा जला दिया। इसके बाद भाग निकला। आग का गोला बनी युवती घर से बाहर की ओर भागी। गांव के लोग दौड़कर पहुंचे, जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इधर, सीओ सिटी केडी मिश्रा, थानाध्यक्ष निशिकांत राय समेत भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। सर्जन डा. नरेश विशाल ने बताया था कि पूरा शरीर जला हुआ है।
हालत नाजुक देखकर उसे जीवन रक्षक एंबुलेंस (एएलएस) से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। अस्पताल में नायब तहसीलदार व महिला थानाध्यक्ष ने युवती के कलम बंद बयान दर्ज किए थे।
हालत नाजुक देखकर उसे जीवन रक्षक एंबुलेंस (एएलएस) से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। अस्पताल में नायब तहसीलदार व महिला थानाध्यक्ष ने युवती के कलम बंद बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
बाद में डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा गांव में मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बयान दर्ज किए गए थे। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि युवती से दुष्कर्म और उसे जलाकर मारने की कोशिश के आरोप में आरोपी चाचा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।