फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर ब्लास्ट: मलबे से एक किलो कार्बाइड मिला, फटी बैटरियां-आतिशबाजी के रैपर भी मिले, पुलिस भी रह गई हैरान

Thu, 01 Oct 2026 08:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 01 Oct 2026 08:33 AM IST
सार

Fatehpur Blast News: मलवां कस्बे के बनियन मोहल्ले में हुए भीषण विस्फोट मामले में मलबे की सफाई के दौरान चौंकाने वाले साक्ष्य मिले हैं। घटनास्थल से दो फटी हुई सोलर बैटरियां, करीब एक किलो कार्बाइड और आतिशबाजी के जले हुए रैपर बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Fatehpur Blast Ruptured batteries one kilogram of carbide and firework wrappers found in the debris
Fatehpur Blast Case - फोटो : amar ujala

फतेहपुर जिले में मलवां के कस्बे बनियन मोहल्ले में हुए विस्फोट में मलबे की सफाई के दौरान फटी बैटरियां, एक किलो कार्बाइड और आतिशबाजी के रैपर बरामद किए गए हैं। ऐसे में जांच टीम आशंका जता रही है कि सिलिंडर, कार्बाइड और आतिशबाजी के मिश्रण से भीषण विस्फोट हुआ होगा। इसी के चलते करीब 200 मीटर तक का इलाका प्रभावित हुआ होगा।







विस्फोट इतना भीषण था कि दूसरी मंजिल की सभी दीवारों के साथ छत भी भरभराकर ढह गई। हालांकि विस्फोट की स्थिति और स्पष्ट करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम दूसरी मंजिल का मलबा हटवा रहा है।  करीब 80 प्रतिशत मलबे की सफाई पूरी हो चुकी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भी बुधवार को फिर से मौके की स्थिति देखी।

Fatehpur Blast Ruptured batteries one kilogram of carbide and firework wrappers found in the debris
Fatehpur Blast Case - फोटो : amar ujala

कुछ आतिशबाजी के फूटने के रैपर भी मिले
वहीं पुलिस-प्रशासन की निगरानी में मंगलवार शाम से मलबे की सफाई कराई जा रही है। इस दौरान गैस चूल्हे के पुर्जे, तीन बैटरियां मिलीं, जिनमें दो फटी हुई हैं। करीब एक किलो कार्बाइड पॉलिथीन में मिला है। पुलिस को आशंका है कि मौके पर और भी कार्बाइड हो सकता है। कुछ आतिशबाजी के फूटने के रैपर भी मिले हैं।

Fatehpur Blast Ruptured batteries one kilogram of carbide and firework wrappers found in the debris
Fatehpur Blast Case - फोटो : amar ujala

किचन का मलबा अभी साफ होना बाकी है
इन चीजों की मौजूदगी के आधार पर पुलिस सिलिंडर, कार्बाइड और आतिशबाजी के संभावित मिश्रण को विस्फोट की एक वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि, दूसरी मंजिल के किचन का मलबा अभी साफ होना बाकी है। किचन में ही सिलिंडर होने की बात सामने आ रही है। किचन का मलबा हटने के बाद विस्फोट की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur Blast Ruptured batteries one kilogram of carbide and firework wrappers found in the debris
Fatehpur Blast Case - फोटो : amar ujala

विस्फोट के बाद मलबे की सफाई में सोलर पैनल की तीन बैटरियों में दो फटी हुई मिली हैं। करीब एक किलो कार्बाइड और आतिशबाजी के रैपर भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि फटी बैटरियों, मौजूद कार्बाइड और किसी पटाखे से निकली चिंगारी के कारण विस्फोट हुआ हो। आगे मलबा हटने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।  -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी

विज्ञापन
Fatehpur Blast Ruptured batteries one kilogram of carbide and firework wrappers found in the debris
Fatehpur Blast Case - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
मलवां कस्बे में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। फल कारोबारी सुरेश गुप्ता के दो मंजिला मकान में पाइप में रिसाव से गैस सिलिंडर में आग लग गई। फिर तेज धमाके से घर की छत ढह गई। मलबे में दबकर सुरेश के बेटे, तीन भतीजों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल है। हादसे से सदमे मेंं आए कारोबारी की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि घर में चार सिलिंडर थे, इनमें से दो में धमाका होने से हादसा हुआ। धमाके की गूंज 500 मीटर तक सुनाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed