फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेडिंग सीजन में सर चढ़कर बोल रहा ये Fashion trend

Tue, 14 Nov 2017 03:42 PM IST
शिखा पांडेय, कानपुर
शिखा पांडेय, कानपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Fashion trends for wedding season
वेडिंग सीजन के फैशन ट्रेंड्स
वेडिंग सीजन शुरू होते ही जहां कपड़ों की हजारों वैरायटी बाजार मेें सजी हुई हैं वहीं ऑनलाइन साइट्स पर ऑफर्स की भरमार है। ग्राहकों को रिझाने के लिए ऑनलाइन साइट खरीदारी पर भारी छूट दे रही हैं। कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट ग्राहकों को फ्री डिलीवरी की सुविधा दे रही हैं तो कुछ 20 से 40 प्रतिशत की छूट दे रही हैं। ऑनलाइन मार्केट में  हैवी व लाइट वेटेड गाउन और ज्वैलरी की अनगिनत वैराइटी उपलब्ध है।

जानें कौन-कौन सी वैराइटी बन रही है इस सीजन में लोगों की पसंद...
 
Fashion trends for wedding season
डेमो पिक
ट्रेंडी हैं ये गाउन
इन दिनों हैवी क्वालिटी गाउन, लॉग पैटर्न गाउन, पार्टी वियर गाउन, लहंगा पैटर्न गाउन, वैलवेट अनारकली गाउन, लहंगा चोली, सिल्क पैटर्न गाउन, कॉकटेल ड्रेस, डेनिम लॉग गाउन आदि ग्राहकों को खूब भा रहे हैं।
 
Fashion trends for wedding season
डेमो पिक
हर मौके के लिए बेस्ट है ये ड्रेस 
फैशन ट्रेंड की बात करें तो मोनोक्रोम स्टाइल सभी को खूब भाता है। मोनोक्रोम स्टाइल बॉलीवुड अदाकाराओं का भी पसंदीदा ड्रेस है। इसमें एक ही कलर के कई शेड्स उपलब्ध होते हैं। यही वजह है कि हर मौके के लिए इसे बेस्ट ड्रेस माना जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion trends for wedding season
डेमो पिक
ये गहने लगाते खूबसूरती में चार चांद 
शादियों का मौसम शुरू होते ही ज्वैलरी की खरीदारी बढ़ गयी है। सोना और चांदी के गहनों के साथ-साथ इन दिनों कुंदन व मोती के गहने भी ट्रेंड में हैं। लेयर्ड नेकलेस व मोती वाले नेकलेस लोगों को खूब भा रहें हैं। 
 
विज्ञापन
Fashion trends for wedding season
डेमो पिक
सदाबहार हैं पारंपरिक गहने 
पारंपरिक गहनों का ट्रेंड सदाबहार माना जाता है। यही वजह है कि राजसी अंगूठी, रंग-बिरंगे मोतियों से सजी माथा पट्टी, स्टोन से सजे बाजूबंद, घनी व मोटी डिजाइन का मांग टीका, मोटी चूड़ियां, मोती व कुंदन जड़े मोटे कड़े व हैवी नेकलेस आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed