फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूनी शक: अब उठ जाओ अनीता…बच्चे आ गए हैं; पत्नी का शव गोद में रखकर अफसोस करता रहता सांचेलाल, मां ने बताई हकीकत

Thu, 22 Jan 2026 05:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Jan 2026 05:40 AM IST
सार

Farrukhabad News: अवैध संबंध के शक में बुधवार दोपहर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की। इसके बाद नशे में शव को गोद में लेकर उसे उठाने का प्रयास करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Farrukhabad Wake up now Anita children have arrived Sanchalal kept lamenting holding his wifes body in his lap
आरोपी पति सांचेलाल और मृतका अनीता की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज में भतीजे से प्रेम-प्रसंग के शक में बुधवार दोपहर सांचेलाल ने पत्नी के शरीर में कई जगह चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव घर के बरामदे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। छत से नीचे आए बच्चों ने मां का शव देखा, तो चीखने लगे। इस पर सांचेलाल ने घर के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया।



वह पत्नी के शव को गोद में रखकर अफसोस जताने लगा। वह बार-बार कह रहा था कि अब उठ जाओ, बच्चे आ गए हैं, लेकिन शराब के नशे में उसके कदम ने चार बच्चों का जीवन बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर सांचेलाल से दरवाजा खुलवाया। पुलिस गिरफ्त में भी देर शाम तक उसका नशा नहीं उतरा। वह पुलिस गिरफ्त में भी बड़बड़ाता रहा।

Farrukhabad Wake up now Anita children have arrived Sanchalal kept lamenting holding his wifes body in his lap
अनीता के बिलखते बच्चों को संभालती काजल - फोटो : amar ujala

खून से सना था घर का आंगन
सांचेलाल ने घर के बरामदे में जब पत्नी अनीता उर्फ नन्हीं देवी पर चाकू से हमला किया तो उसने अपना बचाव किया। इस दौरान अनीता के सीने, हाथ, पैर सहित कई जगह चाकू लगा। शव का सिर बरामदे और पैर आंगन में थे। खून अधिक बहने से आंगन सन गया था। पुलिस की सूचना पर पहुंची फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ अजय वर्मा ने परिजन से पूछताछ की।

Farrukhabad Wake up now Anita children have arrived Sanchalal kept lamenting holding his wifes body in his lap
गांव खलासपुर में महिला की हत्या के बाद छानबीन करते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala

घर से बाहर जाने पर अनीता से करता था झगड़ा
सांचेलाल का विवाह 15 वर्ष पूर्व कन्नौज थाना सदर के गांव कूलापुर निवासी संतोष कठेरिया की पुत्री अनीता के साथ हुआ था। अनीता की हत्या होने की जानकारी पर मां क्रांति देवी, भाई विपिन परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वह शव देख बिलखने लगे। मां क्रांति देवी ने बताया कि सांचेलाल पुत्री अनीता को घर से बाहर नहीं निकलते देता था और न ही गांव में किसी के घर जाने देता था। अगर वह कभी घर के बाहर खड़ी हो जाती थी, तो सांचेलाल झगड़ा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farrukhabad Wake up now Anita children have arrived Sanchalal kept lamenting holding his wifes body in his lap
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

ये हैं पूरा मामला
जहानगंज थाना क्षेत्र के खलासपुर गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने अवैध संबंध के शक में बुधवार दोपहर पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घर के बरामदे में पत्नी का सिर गोद में रखकर बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पंचायत जरारी के मजरा खलासपुर निवासी सांचेलाल कठेरिया मजदूरी करता है और शराब का लती है।

विज्ञापन
Farrukhabad Wake up now Anita children have arrived Sanchalal kept lamenting holding his wifes body in his lap
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था
उसके बड़े भाई रामतीर्थ की तीन वर्ष पूर्व और भाभी सीमा की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनके बच्चे काजल (15), बादल (11) और सोनम (12) सांचेलाल के साथ ही रहते हैं, जबकि सबसे बड़ा भतीजा विशाल (20) हैदराबाद में मजदूरी करता है। वह 15 दिन पहले हैदराबाद गया है। वह अक्सर संचेलाल की पत्नी अनीता (30) से फोन पर बात करता था। सांचेलाल पत्नी पर विशाल से अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed