फतेहपुर में अवैध संबंध के शक में दोस्त और भाभी की हत्या व बहन पर जानलेवा हमला करने वाले दिलदार कुरैशी का क्राइम सीन पुलिस की पूछताछ में सामने आया है। उसने बड़ी बेरहमी से फैजान का गला काटा था। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी अंतर्गत चौधराना मोहल्ले के दिलदार कुरैशी के किए कृत्य को लोग वर्षों भूल नहीं पाएंगे।
तीन दिन बाद भी वारदात की हर जुबां पर चर्चा रही। पुलिस के मुताबिक क्राइम सीन में सामने आया कि दिलदार नशे के इंजेक्शन खुद को लगाता था। पुलिस को एक गोकशी के मामले में दिलदार और उसके भाइयों की तलाश थी।
2 of 12
आरोपी दिलदार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे की पूर्ति के लिए फैजान को मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन खरीदने भेजा था। दोनों को क्रिकेट खेलने जाना था। रास्ते में फैजान को भेजकर दिलदार ने नशे का इंजेक्शन मंगवाया था।
3 of 12
फैजान कुरैशी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैजान ने खुद के लिए सिगरेट खरीदी थी। जंगल जाते वक्त करबला के पास ही दोनों रुके थे। फैजान आराम से बैठकर सिगरेट पीने लगा। दिलदार ने बगल में ही बैठकर इंजेक्शन की डोज ली।
4 of 12
घटनास्थल पर फैजान के चाचा से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे में होने के बाद दिलदार उठा और पास में बैठे फैजान का गला पीछे से घूमकर रेत डाला। इसके बाद फैजान की छाती पर चढ़कर उसने चाकू को गले की गहराई तक घुसाया और फिर घर पहुंचा था।
5 of 12
फैजान की हत्या के बाद घटनास्थल पर सबूत जुटाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने घायल मन्नू के हैलट में दर्ज किए बयान
भाई दिलदार के हमले में घायल मन्नू की हालत कानपुर हैलट में नाजुक बनी है। थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रविवार को मन्नू के बयान दर्ज करने हैलट पहुंचे। डॉक्टर की अनुमति बाद पीड़िता से घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मन्नू की हालत अभी भी गंभीर बनी है लेकिन वह होश में है। पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। घायल पीड़िता मन्नू का बयान मामले की जांच में अहम है। वह घटना की गवाह है।