फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fake news of bomb gwalior patna express

ट्रेन में बम की खबर से मचा हड़कंप, फिर ऐसे अधिकारियों को छूटे पसीने

Mon, 20 Mar 2017 10:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 10:19 AM IST
सार

जीआरपी ने डाग स्क्वायड की मदद से एक घंटे तक की सघन चेकिंग
संदिग्ध वस्तु न मिलने पर ली राहत की सांस, ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया
डीजी कंट्रोल से मिली थी किसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस की आवाज आने की सूचना

विज्ञापन
fake news of bomb gwalior patna express
डेमो

विस्तार

कानपुर से लखनऊ जा रही ग्वालियर-पटना एक्सप्रेस में रविवार सुबह करीब आठ बजे डीजी कंट्रोलरूम से बम रखे होने की सूचना मिली। आनन-फानन ट्रेन को उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रोका गया। पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से सघन चेकिंग की। करीब एक घंटे तक हुई चेकिंग के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु न मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन


 

लखनऊ जा रही ग्वालियर-पटना एक्सप्रेस के तीसरे कोच से मिली थी खबर

fake news of bomb gwalior patna express
उन्नाव में बम की सूचना पर ट्रेन की तलाशी करते सुरक्षाकर्मी
रविवार सुबह डीजी कंट्रोल से जीआरपी उन्नाव को सूचना मिली कि कानपुर से लखनऊ जा रही ग्वालियर-पटना एक्सप्रेस में इंजन से तीसरे कोच में इलेक्ट्रानिक डिवाइस की आवाज आ रही है। इससे ट्रेन में मौजूद यात्री सकते मेें हैं और लोगों को कोच में बम होने की आशंका है। कंट्रोल से निर्देश मिलते ही तत्काल जीआरपी एसओ सीपी सिंह ने इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को दी और तीन नंबर प्लेटफार्म से रनथ्रू निकलने वाली इस ट्रेन को पांच नंबर प्लेटफार्म पर रोकने के निर्देश दिए। एसओ ने बम स्क्वायड को भी बुलवाया।

ट्रेन के रुकते ही एसओ ने एसआई राजेश, सिपाही विजय, जावेद व शिवशंकर के अलावा अन्य स्टाफ व डाग स्क्वायड के साथ सघन चेकिंग शुरू की गई। पुलिस टीम ने सभी कोचों में चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेन के रवाना होेने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। एसओ जीआरपी सीपी सिंह ने बताया कि ट्रेन की जनरल बोगी में सफर कर रहे किसी यात्री ने कंट्रोल रूम को फोन कर बोगी में बम रखे होने की सूचना दी थी। यात्री ने बोगी में बम के एक्टिव होने जैसी बीप की आवाज सुनाई देने की बात बताई थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेन को रोका गया और इसकी सघन चेकिंग की गई और सब कुछ ठीकठाक मिलने पर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

होती रही चेकिंग, सकते में रहे यात्री

fake news of bomb gwalior patna express
डेमो
कंट्रोल से मिली सूचना के बाद रनथ्रू ट्रेन को तय ट्रैक के बजाए अन्य ट्रैक पर लेकर रोके जाने और ट्रेन के रुकते ही जीआरपी, आरपीएफ व डाग स्क्वायड की टीम के ट्रेन को घेर लेने से ट्रेन व स्टेशन पर मौजूद यात्री सकते में आ गए। इस दौरान फोर्स ने ट्रेन का चप्पा-चप्पा व मौजूद यात्रियों के सामान को भी खंगाला। इस दौरान यात्री सकते में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed