फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के सामने भौकाल झाड़ने लगा फर्जी आईपीएस, बोला...एनआईए-आईबी में रह चुका हूं डीएसपी

Thu, 27 Jun 2019 09:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 Jun 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
fake ips officer arrested in kanpur dehat
इंस्पेक्टर के साथ खड़ा फर्जी आईपीएस - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात में बुधवार देर शाम अकबरपुर कोतवाली के बाहर निजी वाहन में बैठे एक आईपीएस को देखकर कोतवाली में खलबली मच गई। पुलिस कर्मी संपर्क कर कोतवाली ले आए और चाय नाश्ते के दौरान बातचीत पर मामला संदिग्ध लगा। सूचना पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने जब पड़ताल की मामले का खुलासा हो गया। युवक के फर्जी आईपीएस होने की पुष्टि होने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।



 

fake ips officer arrested in kanpur dehat
फर्जी आईपीएस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम अकबरपुर कोतवाली के बाहर नीली बत्ती लगी इकोस्पोर्ट गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर दिल्ली कैडर के आईपीएस अधिकारी को देखकर कोतवाली में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने कोतवाली चलने का निवेदन किया। जहां पहुंच कर उक्त आईपीएस ने कोतवाल से उनके बारे में जानकारी ली। रौब गांठते हुए अब तक 20 एनकाउंटर करने का हवाला भी दिया।

 
fake ips officer arrested in kanpur dehat
फर्जी आईपीएस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कोतवाल से हुई बातचीत में खुद को आईपीएस प्रशांत शुक्ला बताने वाला युवक ने स्वयं को 2012 बैच का दिल्ली कैडर का अधिकारी बताया। साथ ही एनआईए में डीसीपी के पद पर तैनाती की बात कही। बताया कि मूल रूप से कानपुर कल्याणपुर के केशवपुरम में रहने वाला है। जिले में एक रिश्तेदार से मिलने के लिए इंतजार में कोतवाली के बाहर खड़ा था। इधर, बातचीत के दौरान आईपीएस द्वारा दी गई जानकारी पर शंका होने पर कोतवाल ने सूचना एसपी को दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
fake ips officer arrested in kanpur dehat
फर्जी आईपीएस के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रशांत से मिलने पहुंचे डेरापुर के सरगांव खुर्द निवासी विवेक तिवारी को भी बैठा लिया। सूचना पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने मामले की तहकीकात के दौरान आईपीएस के फर्जी होने की बात सामने आने पर उसे हिरासत में लेने के निर्देश दिए। कड़ी पूछताछ में फर्जी आईपीएस प्रशांत शुक्ला ने शौक के लिए आईपीएस बनने की बात स्वीकार की। बताया कि स्वयं ही वर्दी सिलवाई है। आईपीएस के फर्जी निकलने के बात सामने आने पर कोतवाली पुलिस ने उसकी वर्दी उतरवाकर हवालात में डाल दिया।  

 
विज्ञापन
fake ips officer arrested in kanpur dehat
फर्जी आईपीएस की उतरवाई गई वर्दी - फोटो : अमर उजाला
सपना पूरा न होने पर बन गया फर्जी आईपीएस
कानपुर, कल्यानपुर के केशवपुरम निवासी प्रशांत शुक्ला ने पूछताछ में बताया कि उसका सपना आईपीएस बनने का था। आईपीएस के रौब को देखकर उसने प्रयास भी किया और कानपुर की नामी कोचिंग सेंटर में तैयारी भी की। वर्ष 2011-12 में आईपीएस की चयन परीक्षा में बैठा, लेकिन सपना पूरा नहीं हो सका। बताया कि छह माह पूर्व आईपीएस की वर्दी सिलवाई, लेकिन इससे पूर्व कुछ जानकारियां इस

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed