फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राचीन शिव मंदिर में खजाने की चर्चा, गहरी खुदाई के लिए पुरातत्व विभाग को परमिशन का इंतजार

Fri, 20 Apr 2018 12:36 PM IST
अनुराग दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर
अनुराग दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
excavated laborers got treasure
मजदूरों के पास से आभूषण बरामद
जमीन से निकले आभूषणों की खबर कानपुर में चर्चा का विषय बन गई है। जिले के ऐतिहासिक सरसौल (महाराजपुर) नजफगढ़ इलाके में गंगा तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास खुदाई के दौरान कीमती आभूषण निकले हैं। मजदूरों के बीच बंटवारे को लेकर हुए विवाद से पुलिस को इस बात की भनक लगी। पुलिस ने जेवर कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को सूचना दी है। नजफगढ़ गांव में गंगा किनारे कई प्राचीन शिव मंदिर स्थित हैं।
excavated laborers got treasure
खुदाई में निकले आभूषण
कानपुर के लालबंगला निवासी बड़े गुप्ता डेढ़ माह से मंदिर के जीर्णोद्धार का काम करा रहे हैं। बुधवार देर शाम विपौसी निवासी हरिप्रसाद, नरेश, धर्मेंद्र और दशरथ मजदूर खुदाई कर रहे थे। मंदिर के पास आभूषण मिलने के बाद मजदूरों ने काम बंद कर दिया। मजदूर आभूषण लेकर हरिप्रसाद के पास पहुंचे, जहां बंटवारे को लेकर उनमें विवाद होने लगा।
 
excavated laborers got treasure
डेमो पिक
इस पर हरिप्रसाद ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस आभूषणों को कब्जे में लेकर मजदूरों को थाने ले आ गई। इंस्पेक्टर महाराजपुर समर बहादुर यादव ने बताया कि खुदाई के दौरान पुराने जमाने के कड़े मिले हैं। ज्वैलर्स से जांच कराने पर इनके चांदी के होने की पुष्टि हुई है। वजन लगभग तीन सौ अस्सी ग्राम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
excavated laborers got treasure
पुरातत्व विभाग को जिला प्रशासन के पत्र का इंतजार
पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है। उधर ग्रामीणों के बीच एक किलो सोने के जेवर मिलने की भी चर्चा चल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व अन्वेषण अधिकारी राम विनय ने बताया कि नजफगढ़ पुरातत्व विभाग में संरक्षित नहीं है। जब तक जिला प्रशासन खजाने की संभावनाओं को लेकर पत्र जारी नहीं करेगा तब तक पुरातत्व विभाग अपनी टीम जांच के लिए नहीं भेजेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed