फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटावा हादसा: एक साथ छह शव पहुंचे तो दहल उठा दिल, मरने वालों के घर में नहीं कोई दूसरा कमाने वाला, सभी के बच्चे छोटे

Wed, 20 May 2020 03:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Etawah Road Accident News in Hindi: big road accident in etawah, six people died
यूपी के इटावा में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, इटावा जिले के पक्काबाग इलाके में हाइवे पर ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप गड्ढे में गिर गया। हादसे में पिकअप सवार छह सब्जी विक्रेताओं की मौत हो गई। 

 
Etawah Road Accident News in Hindi: big road accident in etawah, six people died
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह बकेवर क्षेत्र में जब एक साथ छह शव पहुंचे तो कस्बे के लोगों का दिल दहल उठा। मरने वाले सभी लोग रोज कमाने खाने वालों में से थे।  
 
Etawah Road Accident News in Hindi: big road accident in etawah, six people died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सभी मृतकों के घर मात्र दो सौ मीटर की दूरी में ही हैं। भरथना रोड में रहने वाले दो जोड़ी सगे भाई जागेश्वर कुशवाहा व जगदीश कुशवाहा पुत्रगण स्व. लल्लन सिंह उर्फ दखनी कुशवाहा के मकान आमने सामने ही हैं। वहीं महेश उर्फ पप्पू, बृजेश पुत्र सहदेव कुशवाहा के मकान अगल-बगल बने हैं। राजू पुत्र श्रीक्रष्ण पोरवाल का घर जागेश्वर के घर से चार मकान बाद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Etawah Road Accident News in Hindi: big road accident in etawah, six people died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटना में मरे समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष पिकअप मालिक राजेश यादव का मकान भरथना रोड पर ही सड़क के दूसरी साइड पर है।
 
विज्ञापन
Etawah Road Accident News in Hindi: big road accident in etawah, six people died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सभी मृतकों के घर में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है। सभी मृतक रोज कमाने खाने वाले थे। जो सब्जी फल के ठेले लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। रात को इटावा मंडी से सब्जी और फल खरीदकर लाते थे और सुबह ठेले पर घूम-घूम कर बेचते थे। सभी के बच्चे छोटे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed