{"_id":"6736b9fed2622ae48701b16a","slug":"etawah-murder-case-mukesh-was-having-fun-with-another-woman-did-not-care-about-needs-of-his-family-2024-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटावा हत्याकांड में एक और खुलासा: दूसरी महिला के साथ ऐश करता था मुकेश... परिवार की जरूरत की नहीं थी कोई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा हत्याकांड में एक और खुलासा: दूसरी महिला के साथ ऐश करता था मुकेश... परिवार की जरूरत की नहीं थी कोई चिंता
Fri, 15 Nov 2024 09:40 AM IST
शाहरुख खान
अदनान, अमर उजाला, इटावा
अदनान, अमर उजाला, इटावा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:40 AM IST
सार
इटावा हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। अब महिला रेखा के भाई ने जीजा को लेकर चौंकाने वाली बातें बताई हैं। उसने बताया कि जीजा मुकेश दूसरी महिला के साथ ऐश कर रहा था। परिवार की जरूरत की वह बिल्कुल चिंता नहीं करता था।
विज्ञापन
Etawah Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में हुए सामूहिक हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। परिवार की हत्या करने वाला आरोपी मुकेश पत्नी और बच्चों को जरूरतें पूरी न करके तीन साल से एक महिला के साथ ऐश करने में लगा हुआ था। वारदात के बाद से महिला गायब हो गई है। हत्यारोपी ने दो साल पहले दिल्ली में चांदी की रिफाइनरी लगाई थी। जिसमें घाटा होने पर उसे झटका भी लगा है। घर से जेवर भी बरामद नहीं हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने 16 घंटे में जेवरों को ठिकाने लगाया है।
मुकेश का साला रविंद्र
- फोटो : अमर उजाला
रेखा ने दुकान बेचने का किया था विरोध
सामूहिक हत्याकांड का आरोपी मुकेश शुरू से ही सोना-चांदी के व्यापार कर करता था। शादी से पहले मुकेश ने कानपुर से थोक का काम शुरू किया था। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने गल्ला मंडी में दुकान खरीदी थी। जिसमें छोटा भाई रघुवेश बैठता था। छोटे भाई की मौत के बाद 2022 में मुकेश ने दुकान बेच दी। दुकान बेचने पर भी रेखा ने विरोध किया था। बहन का कहना था कि बेटे के लिए दुकान काम आएगी।

Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
रिश्तेदार के साथ शुरू किया था चांदी की रिफाइनरी का काम
इसके बावजूद मुकेश ने 16 लाख की दुकान बेचकर दिल्ली में एक रिश्तेदार के साथ चांदी की रिफाइनरी का काम शुरू किया था। जेल जाने से पहले दिल्ली वाले रिश्तेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर काम में घाटा होने की बात कही थी। रेखा के भाई रविंद्र सोनी ने बताया कि बहन के पास करीब दो सौ ग्राम जेवर था। लेकिन वारदात वाले दिन मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों की मौजूदगी में अलमारी का लॉकर चेक किया था। जिसमें कोई जेवर नहीं मिला, न ही बच्चों व पत्नी के गले में कोई चेन मिली।

मुकेश ने जेवर को लगाया ठिकाने
रविंद्र का कहना है कि वारदात के बाद जेवर को ठिकाने लगाया है। साथ ही पहली पत्नी की रिश्तेदार महिला से वह उसके सामने भी फोन पर भी बात करता था। बहन के घर में विवाद न हो इसलिए उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। दिवाली के दो दिन पहले रेखा अपने बेटे अभीष्ट को लेकर पटाखे खरीदने मायके भी गई थी।

महिला का खर्च उठाता था मुकेश
मुकेश कानपुर में रह रही महिला का खर्च भी उठा रहा था। महिला के तलाक से पहले मुकेश उसके पति के साथ बैठकर शराब भी पीता था। इसी बीच महिला के पति से रिश्ते बिगड़े और तलाक हो गया, दो साल से महिला की जिम्मेदारी मुकेश उठा रहा था। पत्नी इस बात का विरोध करने लगी थी। रेखा ने मुकेश से परिवार सहित जान देने की बात कही थी।