फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता हत्याकांड: जिस जिम में महिलाएं कर रही कसरत, वहां रखना होगा महिला प्रशिक्षक, नहीं तो जिम होगा सीज

Mon, 04 Nov 2024 11:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2024 11:28 AM IST
सार

Kanpur News: जिम संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर उनके जिम में एक्सरसाइज करने के लिए महिलाएं आती हैं तो उन्हें महिला प्रशिक्षक की नियुक्ति करनी होगी। नियम न मानने पर एनओसी रद्द की जाएगी।

विज्ञापन
Ekta murder case: gym where women are exercising must have a female trainer, otherwise the gym will be sealed
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

एकता हत्याकांड और फजलगंज में महिला का शोषण करने की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस जिम संचालन को लेकर सख्त रुख अपनाने जा रही है। इसके तहत सभी जिम संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर उनके जिम में एक्सरसाइज करने के लिए महिलाएं आती हैं तो उन्हें महिला प्रशिक्षक की नियुक्ति करनी होगी।



ऐसा न करने की स्थिति में उनका अनापत्ति प्रमाणपत्र एनओसी रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही जिम को भी सीज किया जा सकता है। इसके लिए जोन स्तर पर जिम्मेदारी भी तय की गई है। हर थाने की पुलिस अपने क्षेत्र के जिम का औचक निरीक्षण करेगी। यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं को महिला प्रशिक्षक ही कसरत करने में मदद कर रही हो। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि सभी जिमों को नए सिरे से एनओसी लेने के लिए कहा गया है। नई एनओसी देने में महिला प्रशिक्षक की शर्त पूरी करनी जरूरी होगी।

Ekta murder case: gym where women are exercising must have a female trainer, otherwise the gym will be sealed
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही खाद्य विभाग से जिम में दिए जाने वाले एनर्जी ड्रिंक का भी सैंपल चेक करवाया जाएगा। कहा कि बिना सत्यापन के अगर कोई जिम मालिक प्रशिक्षक रखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
Ekta murder case: gym where women are exercising must have a female trainer, otherwise the gym will be sealed
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
एक हफ्ते में पता नहीं चली पुलिस की जांच की दिशा
डीएम कंपाउंड स्थित ऑफिसर्स क्लब में 26 अक्टूबर की रात एकता का कंकाल मिलने के मामल में पुलिस की जांच दिशाहीन हो गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस सिर्फ आरोपी की रिमांड मिलने का इंतजार कर रही है। वहीं, एकता का परिवार पुलिस के सक्रिय होने और जांच को किसी नतीजे पर पहुंचाने की राह देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta murder case: gym where women are exercising must have a female trainer, otherwise the gym will be sealed
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने बताया कि देखते ही देखते एक सप्ताह बीत गया। जिम ट्रेनर प्रशिक्षक विमल को जेल भी भेज दिया गया, लेकिन पुलिस की जांच की दिशा तय नहीं हो पा रही है। तमाम सवाल अभी ऐसे हैं कि जिनका जवाब नहीं मिल पा रहा है। उनकी पत्नी के चरित्र पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है लेकिन हत्या की असल वजह अबतक पुलिस नहीं बता सकी है।

 
विज्ञापन
Ekta murder case: gym where women are exercising must have a female trainer, otherwise the gym will be sealed
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाए गए
राहुल ने कहा कि पुलिस अबतक ये भी तय नहीं कर पाई है कि एकता की हत्या ग्रीन पार्क में की गई या डीएम कैंपस में या फिर कहीं और। उन्हें अभी तक डीएम कैंपस के फुटेज भी नहीं दिखाए गए हैं। न जाने पुलिस क्या छिपा रही है? किसको बचाया जा रहा है? किसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed