फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांदा का खौफनाक हादसा: तेज रफ्तार, आग की लपटों से घिरा डंपर और..., चश्मदीद बोले- कभी नहीं देखा ऐसा मंजर

Fri, 06 Jan 2023 12:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 06 Jan 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dumper and scooty caught fire after collision, female died case in banda
बांदा का खौफनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को हुई घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाके के साथ टायर फटने के बाद धूं-धूं कर डंपर जल गया था। डंपर में स्कूटी और महिला के शरीर का कुछ हिस्सा फंसा था। मवई चौराहे तक आते-आते महिला के अंग बिखरते चले गए थे। हाथ का कुछ हिस्सा उछलकर चौराहे से करीब 50 मीटर दूर जा गिरा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऐसा हादसा न कभी देखा और न कभी सुना। बहुत ही दर्दनाक हादसा था। मंजर को याद करके रूह तक कांप जाती है। 



आग की लपटो से घिरा था डंपर
पेट्रोल पंप के पास के रहने वाले अध्यापक सुखराम वर्मा ने बताया कि वह घटना के समय जानवरों की भूसा-सानी कर रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनी तो बाहर आकर देखा, डंपर आग की लपटों से घिरा था। ड्राइवर कूदकर भाग रहा था। उन्होंने 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी फोन लगाया। महिला का शव पालीथिन में समेटा गया था।

Dumper and scooty caught fire after collision, female died case in banda
बांदा का खौफनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
बहुत तेज थी डंपर की रफ्तार
मवई बाईपास चौराहे में पंचर की दुकान खोले शफीक निवासी मवई ने बताया कि डंपर की रफ्तार बहुत तेज थी। महिला का बैग, मोबाइल और हाथ का कुछ हिस्सा चौराहे पर बिखरता चला गया। 
Dumper and scooty caught fire after collision, female died case in banda
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
रामदीन का कहना है कि डंपर चालक को तेज आवाज में पुकारा, लेकिन वह रुका नहीं। महिला का शव क्षतविक्षत  और कपड़े फट गए थे। स्कूटी के भी कल पुर्जे निकल गए थे। ऐसा खौफनाक मंजर देख उनकी रूह कांप गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dumper and scooty caught fire after collision, female died case in banda
इसी सड़क पर हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
मांस के लोथड़े के रूप में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा शव
गुरुवार को डॉ. विकासदीप और डॉ. विजय शंकर केसरवानी ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने बताया कि शव का डीएनए सैंपल लिया गया है। जो जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। शव में दोनों पैर और बायें हाथ का कुछ हिस्सा नहीं था।
विज्ञापन
Dumper and scooty caught fire after collision, female died case in banda
बांदा का खौफनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

ससुर चंद्रेश्वर सिंह की तहरीर पर आरोपी ड्राइवर अखिलेश यादव निवासी लालगंज बस्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अभिरक्षा में हरदौली घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। शहर कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि ससुर चंद्रेश्वर सिंह की तहरीर पर ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed