{"_id":"5aeb1a124f1c1b340a8b7b59","slug":"due-to-rain-and-strom-these-districts-of-central-up-are-most-affected","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठ लोगों के लिए 'मौत बनकर आया तूफान', सेंट्रल यूपी के ये जिले सबसे ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लोगों के लिए 'मौत बनकर आया तूफान', सेंट्रल यूपी के ये जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 04 May 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
तेज बारिश और तूफान ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूपी एवं बुंदेलखंड में आंधी व बारिश ने बुधवार रात जमकर कहर बरपाया। इटावा, कन्नौज, उन्नाव में एक-एक की मौत हो गई। बुंदेलखंड में पांच लोगों की मौत हुई है। इसमें बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट में एक-एक एवं जालौन में दो की मौत हुई है।
तेज बारिश और तूफान ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में चपुन्ना में नीम की डाल गिरने से दूल्हे की भाई की मौत हो गई। आठ बाराती घायल हो गए। इससे बिना शादी किए ही बारात लौट गई। बिजली व्यवस्था करीब आठ घंटे ठप हो गई। खरीद केंद्र पर गेहूं भीग गए।
उन्नाव में नीम के पेड़ की डाल गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। आम की फसल चौपट हो गई है। क्रय केंद्रों के बाहर रखा गेहूं भीग गया है। खंभे गिरने से क रीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
फतेहपुर में कई जगह टिन शेड, छप्पर व खेतों में पड़े फसल के बोझ दूर तक उड़ गए। कई जगह सडक़ पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। ललौली क्षेत्र में दीवार गिरने से एक युवक घायल हो गया।
उन्नाव में नीम के पेड़ की डाल गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। आम की फसल चौपट हो गई है। क्रय केंद्रों के बाहर रखा गेहूं भीग गया है। खंभे गिरने से क रीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
फतेहपुर में कई जगह टिन शेड, छप्पर व खेतों में पड़े फसल के बोझ दूर तक उड़ गए। कई जगह सडक़ पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। ललौली क्षेत्र में दीवार गिरने से एक युवक घायल हो गया।
तेज बारिश और तूफान ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड में बांदा में बुधवार की देर आई आंधी-बारिश से बिजली के तार टूट गए। शहर से देहात तक की बिजली गुल हो गई। पेड़ और दीवार गिरने से दबकर कई घायल हो गए। चिल्ला क्षेत्र के पलरा गांव में छत से गिरकर पूर्व प्रधान की मौत हो गई।
चित्रकूट में तेज बारिश के साथ आंधी ने खूब कहर बरपाया। बिजली के खंभे व तार टूटने से बिजली की आपूर्ति रात भर बंद रही। शहर के एसडीएम कालोनी में दीवार ढहने से दबकर छात्रा की मौत हो गई। जगह-जगह सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात कई घंटे बाधित रहा।
हमीरपुर में बुधवार रात आई आंधी ने बिजली के खंभे टूट गए। पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता सुमित व्यास के मुताबिक विभाग को करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। आंधी में थाना बिवांर के उमरी निवासी अमृतलाल (55) की छत पर चारपाई से सोते समय गिर जाने से मौत हो गई। आंधी में कहीं पेड़ टूटने तो कहीं दीवार गिरने से 12 लोग घायल हो गए।

कानपुर-बांदा रेल लाइन में पेड़ टूटकर गिरने से सात घंटे ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। हमीरपुर-राठ मार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर पेड़ टूटकर गिरने से सारी रात आवागमन ठप रहा। राठ क्षेत्र में आंधी चलने से मगरौठ गांव में घूरे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से 13 बकरियों की मौत हो गई। इससे 17 मकान जल गए। इनमें रह रहे 35 परिवारों का करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
महोबा में आंधी तूफान से जगह जगह पेड़ गिरने से घंटों आवागमन रहा बाधित। 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। दो घंटे तक हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। तमाम किसानों का खेतों रखा भूसा उड़ा और कुछ का पानी की चपेट में आने से बर्बाद हो गया। कई स्थानों पर बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए। वहीं कई स्थानों पर बिजली के तार टूट जाने से रात में 11 बजे से सुबह 3 बजे तक बिजली गुल रही।
जालौन में आंधी और पानी ने तबाही मचाई। कई इलाकों में पेड़, बिजली और सोलर लाइटों के पोल भी भरभरा कर गिर पड़े। बाजारों की दुकानों में लगे टीन टप्पर हवा में उड़कर बीच सड़क पर आ गिरे। इससे कई स्थानों पर आवागमन बाधित रहा। आंधी पानी के कारण कुठौंद और सिरसाकलार में दो लोगों की मौत भी हो गई।