फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस का मानवता भरा चेहरा! खून से सनी वर्दी में जब एसएसपी बाहर निकले तो लोगों ने कहा...

Fri, 04 May 2018 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 May 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
SSP saved lives of people trapped in tanker
टैंकर में घुसकर फंसे लोगों को निकालते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर चितभवन नहर पुल के पास सिलिंडर ले जा रहा टैंकर अचानक पलट गया। उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए लोग क्रेन का इंतजार कर रहे थे । तभी एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भरथना से ब्रीफिंग कर आ रहे थे।



 
SSP saved lives of people trapped in tanker
घायल को बाहर निकलने पर उसे उपचार के लिए भिजवातेघायल को बाहर निकलने पर उसे उपचार के लिए भिजवाते - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बकालपुर निवासी गैस टैंकर चलाता है। वह गुरुवार को अपना टैंकर लेकर गैस प्लांट जा रहा था। तभी चितभवन नहर पुल के पास उसका टैंकर अचानक मोड़ पर पलट गया। टैंकर पलटने से उसकी केबिन में चालक के अलावा उसके दो हेल्पर जुगनू व टिंकू भी फंस गए। आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहां मौजूद पुलिस कर्मी व अन्य लोग क्रेन मंगाने का बात कर रहे थे।

 
SSP saved lives of people trapped in tanker
घायल को बाहर निकलने पर उसे उपचार के लिए भिजवाते - फोटो : अमर उजाला
उसकी समय  एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भरथना से राज्यपाल के कार्यक्रम की ब्रीफिंग कर लौट रहे थे। हादसा देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और साहस का परिचय देते हुए सीधे केबिन में घुस गए। उन्हाेंने वहां पड़े चाकू से केबिन को काटा और केबिन में फंसे तीनों लोगों को सकुशल बाहर निकाला। तीनों के चोट लगने पर उनके शरीर से खून निकल रहा था लेकिन उन्होंने बिना कोई परवाह किये अपने काम को अंजाम दिया। इसमें उनकी वर्दी भी खून से सन गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
SSP saved lives of people trapped in tanker
घायल को बाहर निकलने पर उसे उपचार के लिए भिजवाते - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के इस काम को देख वहा मौजूद लोगों ने उनके इस नेक काम की प्रशंसा की। इस संबंध में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्रेन आने में देरी होने से उसमें फंसे लोगों की जान भी जा सकती थी। इस कारण से उन्हाेंने लोगों की जान बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल रहे। तीनों को बाद में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed