फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस से दीपोत्सव का श्रीगणेश: रोशनी के त्योहार पर बरसेगी लक्ष्मी, दुल्हन की तरह सजे बाजार

Tue, 02 Nov 2021 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Nov 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Diwali begins with Dhanteras: Lakshmi will rain on the festival of lights, market decorated like a bride
धनतेरस से दीपावली की शुरुआत - फोटो : amar ujala
रोशनी के त्योहार दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस से हो जाएगी। इस दिन सोने-चांदी के सिक्के, गहने, गाड़ी, बर्तन आदि नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। इस शुभ मुहूर्त को भुनाने के लिए बाजार भी तैयार हैं। कई लोगों ने गहने, गाड़ियां पहले से बुक करा ली हैं। धनतेरस वाले दिन इन्हें उठाएंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स आइटम, बर्तनों की की भी खासी डिमांड है। सहालग भी शुरू होने वाली हैं, इस वजह से बाजार दोगुनी रौनक है। 


10 ग्राम से सौ ग्राम तक के सिक्के की सबसे ज्यादा मांग
सराफा बाजार में 10 ग्राम से लेकर सौ ग्राम तक के सोने और चांदी के सिक्कों की सबसे ज्यादा मांग है। चांदी के नोट भी बुक कराए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग भार वाले सोने-चांदी के गणेश लक्ष्मी, दुर्गा, राधाकृष्ण, सोने-चांदी के बर्तनों की भी मांग है। सोने के बर्तन मांग के अनुसार बनाए जा रहे हैं।

 
Diwali begins with Dhanteras: Lakshmi will rain on the festival of lights, market decorated like a bride
धनतेरस से दीपावली की शुरुआत - फोटो : amar ujala
मेवा बाजार में रंगत
मेवा बाजार भी नई रंगत में आ गया है। मेवा को अलग-अलग पैकिंग में लाया गया है। सोना-चांदी वाले गिफ्ट पैक स्टाइल वाले बैग और स्टील व फाइबर के मग में मेवा बेची जा रही है। भाव भी स्थिर होने से मांग अच्छी है। इनकी कीमत तीन सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। 
स्टील संग पीतल के बर्तनों की भी मांग



स्टील और पीतल पर महंगाई की जबरदस्त मार है। स्टील के दाम पिछले साल की तुलना में 65 फीसदी और पीतल के दाम में 35 फीसदी की तेजी आ चुकी है। स्टील के रेट 325 रुपये से लेकर 550 रुपये किलो तक हैं। पीतल 450 रुपये किलो है। इसके बाद भी लेजर लुक वाले बर्तनों जैसे गिलास, प्लेट और मग की मांग है।

 
Diwali begins with Dhanteras: Lakshmi will rain on the festival of lights, market decorated like a bride
धनतेरस से दीपावली की शुरुआत - फोटो : amar ujala
देसी झालरों से जगमग बाजार
दो सालों बाद झालर बाजार में भी रौनक छाई है। मनीराम बगिया बाजार के अलावा शहर के अलग-अलग फुटकर बाजारों में लगी दुकानों में इनकी अच्छी बिक्री हो रही है। इसके अलावा अलग-अलग स्टाइल के झूूमर, रंग-बिरंगी घंटी, डांसिंग लाइट आदि की डिमांड है। देसी झालरें भी बाजार में हैं। 

ढाई हजार से ज्यादा बाइक, 300 कारों की होगी डिलीवरी
सेमी कंडक्टरों के कारण कार कंपनियां इनकी डिलीवरी देने में वेटिंग दे रही हैं। इसके बाद भी पहले बुक की गई गाड़ियों की डिलीवरी धनतेरस पर होने की संभावना है। दो पहिया वाहनों की मांग ज्यादा है। छोटी एसयूवी और विदेशी कारों की भी बुकिंग की गई है। धनतेरस के लिए ढाई हजार से ज्यादा दोपहिया और तीन सौ से ज्यादा चार पहिया वाहन बुक हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali begins with Dhanteras: Lakshmi will rain on the festival of lights, market decorated like a bride
धनतेरस से दीपावली की शुरुआत - फोटो : amar ujala
फ्लोटिंग और गणेश व हाथी वाले कैंडल
पानी में तैरने वाली फ्लोटिंग कैंडल भी बाजार में आई है। इसके अलावा गणेश, हाथी, स्वास्तिक, रंगोली स्टाइल वाले कैंडल भी लोगों के मन को भा रहे हैं। इनकी कीमत 40 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति पीस है। 

 
विज्ञापन
Diwali begins with Dhanteras: Lakshmi will rain on the festival of lights, market decorated like a bride
धनतेरस से दीपावली की शुरुआत - फोटो : amar ujala
मिट्टी के बने गणेश-लक्ष्मी की मांग ज्यादा
बाजार में मिट्टी के बने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा है। हालांकि पीओपी की बनी मूर्तियां भी हैं। इनकी कीमत 51 रुपये से लेकर 2501 रुपये तक है। वहीं प्लास्टिक के फूल, कांच, फाइबर की बनी बंदनवार की भी अच्छी डिमांड है। खील-खिलौना, लइया, गट्टा की भी खरीदारी शुरू हो गई है।

40 हजार का मारबल का मंदिर
कानपुर मारबल एंड टाइल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि पर्व पर लोग मांग के अनुरूप मारबल के बने मंदिर खरीद रहे हैं। नक्काशी वाले मंदिरों की अच्छी मांग है। तीन फीट से लेकर साढ़े सात फीट तक के मंदिर आए हैं। इनकी कीमत पांच हजार से लेकर 40 हजार रुपये प्रति पीस है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed