फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुख्यात विकास दुबे की पत्नी की जिला पंचायत सीट इस बार भी सामान्य, 80 प्रतिशत सीटों का आरक्षण बदला

Sat, 20 Mar 2021 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Mar 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat seat of notorious Vikas Dubey's wife changed normal this time
रिचा दुबे, कुख्यात अपराधी विकास दुबे - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की नई आरक्षण सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। इसमें कुख्यात विकास दुबे की पत्नी की जिला पंचायत सीट घिमऊ को छोड़कर करीब 80 प्रतिशत जिला पंचायत सदस्यों की सीटों का आरक्षण बदल दिया गया है।
District Panchayat seat of notorious Vikas Dubey's wife changed normal this time
सपा से था रिचा दुबे का संबंध - फोटो : amar ujala
घिमऊ सीट इस बार भी सामान्य श्रेणी में रखी गई है। आरक्षण में बदलाव वर्ष 2015 की सूची को आधार मानते हुए किया गया है। अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों के लिए जो अभी जो सीटे आरक्षित थीं, उनका बदलाव जनसंख्या के प्रतिशत के हिसाब से किया गया है।

 
District Panchayat seat of notorious Vikas Dubey's wife changed normal this time
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जबकि सामान्य सीटों के आरक्षण में बदलाव उस जाति की कुल जनसंख्या के हिसाब से किया गया है। नई सूची में जिला पंचायत सदस्यों की कुल 32 सीटों में कुछ को छोड़कर बाकी सभी के आरक्षण में बदलाव कर दिया गया है। ब्लाक (क्षेत्र पंचायत) प्रमुखों की आरक्षण सूची में कोई बदलाव नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
District Panchayat seat of notorious Vikas Dubey's wife changed normal this time
बिकरू पंचायत भवन व बिकरू गांव को जाने वाले मार्ग पर लगा संकेतक - फोटो : अमर उजाला
लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) की आरक्षण सूची में भी काफी बदलाव हुआ है। इसी तरह ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण भी बदले गए हैं। दावेदारों से 23 मार्च तक दावे और आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद इस सूची को फाइनल कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
District Panchayat seat of notorious Vikas Dubey's wife changed normal this time
पंचायत चुनाव - फोटो : prayagraj
कमोबेश यही सूची फाइनल मानकर चला जा रहा है। नई आरक्षण सूची जारी होने के बाद पूरे जनपद में दावेदारों और समर्थकों के बीच सुबह से हलचल मची रही।  जिला प्रशासन ने इसी सूची को आधार मानकर पंचायत चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed