फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diksha Death Case: दीक्षा, हिमांशु और मयंक की गहरी थी दोस्ती, साथ की मेडिकल की पढ़ाई, एक संग नौकरी भी पाई

Fri, 14 Jun 2024 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Jun 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
Diksha Tiwari Case All three had a deep friendship studied medicine together and even got jobs together
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई एक साथ करने वाली डॉ. दीक्षा तिवारी, डॉ. हिमांशु गर्ग और डॉ. मयंक सिंह ने नौकरी भी एक साथ पाई थी। डॉ. दीक्षा और डॉ. मयंक को मेरठ मेडिकल कॉलेज में 25 जून को जॉइन करना था।डॉ. हिमांशु की भी नौकरी कानपुर मेडिकल कॉलेज में लग गई थी। अचानक हुई गहरी दोस्त की मौत से दोनों दोस्त सदमे में हैं।
Diksha Tiwari Case All three had a deep friendship studied medicine together and even got jobs together
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
दोनों दोस्तों को घर तक था आना-जाना
पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज देखे गए, एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि दो साथी डॉक्टर हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। परिवार से बात करने के बाद सामने आया कि दोनों साथी डॉक्टर परिवार के भी संपर्क में थे। घर तक आना-जाना था। घटनास्थल की जांच की गई है। फोरेंसिक टीम ने बॉडी पर लगी चोट और स्पॉट की जांच की है। फोरेंसिक की जांच में भी हादसे में डॉ. दीक्षा की मौत की बात सामने आई है।
Diksha Tiwari Case All three had a deep friendship studied medicine together and even got jobs together
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज परिसर में अनाधिकृत रूप से घुसे थे तीनों पूर्व छात्र
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के परीक्षा भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर पूर्व छात्रा डॉ. दीक्षा तिवारी की मौत के मामले में उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि डॉ. दीक्षा तिवारी पैरा एम-2 वर्ष 2018 बैच की छात्रा थी। एमबीबीएस के बाद छात्रावास छोड़ दिया था। 

इ
विज्ञापन
विज्ञापन
Diksha Tiwari Case All three had a deep friendship studied medicine together and even got jobs together
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
सके साथ ही उसके बैचमेट डॉ. मयंक और हिमांशु भी कॉलेज छोड़ चुके हैं। उनका कॉलेज से कोई लेना-देना नहीं है। वे अनाधिकृत रूप से बुधवार रात डेढ़ बजे कैंपस में घुसे। घटना कैसे घटी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पूरा सहयोग कर रहा है।

 
विज्ञापन
Diksha Tiwari Case All three had a deep friendship studied medicine together and even got jobs together
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को प्रिंसिपल कमेटी रूम में उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि, मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा द्विवेदी और डॉ. सौरभ अग्रवाल मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि दीक्षा तिवारी ने एमबीबीएस कोर्स वर्ष 2003 में पूरा कर लिया था। इसके बाद उसकी इंटर्नशिप इसी साल ढाई महीने पहले पूरी हो गई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed