{"_id":"58037bcf4f1c1bc67b291c1f","slug":"dhamma-yatra-at-buddha-tap-sathal-sankisa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान बुद्ध की तप स्थली से निकली धम्म यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बुद्ध की तप स्थली से निकली धम्म यात्रा
Sun, 16 Oct 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भगवान बुद्ध की तप स्थली संकिसा पर शरद पूर्णिमा पर लगी भिक्षु भन्ते व अनुयाइयों की भीड़, फर्रुखाबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फर्रुखाबाद के संकिसा में रविवार को बौद्ध भिक्षुओंं ने भगवान बुद्ध की तप स्थली पहुंचकर पूजा अर्चना की। हर साल की तरह इस बार भी बौद्ध अनुयायी शरद पूर्णिमा पर बौद्ध स्तूप के पास भारी तादात में जमा हुए। बताते हैं कि सनातन धर्मियों ने भी वहां पहुंच कर पूजा अर्चना कर बौद्ध भिक्षुओंं के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच थोड़ा गरमा-गर्मी का माहौल रहा, लेकिन वहां तैनात फोर्स ने तुरंत दोनों पक्षों को शांत कराया।
सनातन धर्मियों और बौद्घ अनुयायियों के बीच लंबे समय से जगह को लेकर विवाद
2 of 4
बौद्ध भिक्षुओं के साथ-साथ जमा हुए लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बता दें लंबे समय से सनातन धर्मियों और बौद्घ अनुयायियों के बीच मंदिर को लेकर विवाद चला आ रहा है। यह मामला इतना तूल पकड़ा कि उच्च न्यायालय ने बौद्घ स्तूप तथा बिसहरी देवी मंदिर के निर्माण और किसी तरह की तोड़फोड़ पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। न्यायालय के आदेश पर यहां पुलिसबल तैनात कर दिया गया, जो आज भी तैनात है।
बौद्ध स्तूप पर पूजा अर्चना के बाद अनुयाइयों को प्रवचन देते बौद्ध भिक्षु
3 of 4
भगवान बुद्ध की तप स्थली संकिसा पर पूजा अर्चना करने पहुंचे दुनिया भर से आये बौद्ध अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्मी इस स्थल को विसहारी देवी का मंदिर मानते है। जबकि बौद्ध भिक्षु इसे बौद्ध स्तूप होने का दावा करते हैं। यही विवाद कई साल से चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्तूप के पास जमा हुए बौद्ध भिक्षु
4 of 4
स्तूप के पास पूजा करने पहुंचे बौद्ध भिक्षु
- फोटो : अमर उजाला
आखिर में बौद्ध अनुयाइयों ने संकिसा में धम्म यात्रा निकाली। गेरुआ वस्त्र धारण किए तमाम भिक्षुओंं ने यात्रा में हिस्सा लेकर लोगों के बीच बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।