{"_id":"57ffe4334f1c1b4a2c28e534","slug":"chance-to-get-free-website-registerd-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुरू हुए फ्री वेबसाइट के लिए रजिस्ट्रेशन, अाप भी जानें तरीका...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुए फ्री वेबसाइट के लिए रजिस्ट्रेशन, अाप भी जानें तरीका...
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त में तैयार हाेगी वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये कंपनी तैयार करवाएग वेबसाइट
फ्री वेबसाइट क्रिएट करने के लिए इसी कंपनी ने किया एलान
दरसअल फ्री में वेबसाइट बनाने के पीछे भी पीएम नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया मुहिम है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए टूल्स वैली, स्टैंड अप यूथ्स और डिजिटल स्प्रेसल जैसी वेबसाइटों के फाउंडर पंकज मौर्या ने यह एलान किया है। मूल रूप से बलिया के रहने वाले पंकज हाल ही में उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनकी वेबसाइट टूल्स वैली के यूजर की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई थी। यह ऐसी वेबसाइट है जिसके जरिए कोई भी घर बैठे वेब, साफ्टवेयर और एप डिजाइनिंग सीख सकता है। खास बात यह है कि इस वेबसाइट का सबसे ज्यादा यूज अमेरिका, ब्राजील और आयरलैंड के लोग करते हैं।
किसान परिवार से रखते हैं ताल्लुकात
फ्री में वेबसाइट तैयार करेंगे पंकज
पंकज किसान परिवार से ताल्लुकात रखते हैं और फिलहाल वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र भी हैं। पंकज के कामकाज को देखते हुए पिछले दिनों गूगल के सीईओ ने उन्हें बधाई संदेश भी ई-मेल किया था और उनकी वेबसाइट पर गूगल के विज्ञापन जारी हुई थी। इन विज्ञापनों से पंकज अच्छी कमाई कर ले जाते हैं और इस वक्त उनके साथ करीब दस लोगों की टीम काम कर रही हैं। वह बताते हैं कि देश में हर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, एनजीओ की अपनी वेबसाइट होनी चाहिए। तभी डिजिटल इंडिया का मुहिम कामयाब हो पाएगा। इसके लिए उन्होंने यह ऑफर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां करें अावेदन
फ्री वेबसाइट
फ्री वेबसाइट के लिए आपको www.digitaldsprsal.co.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहले चरण में पांच दिनों तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। बतौर पंकज कंपनी न तो रजिस्ट्रेशन के लिए कोई चार्ज लेगी और न ही वेबसाइट तैयार करने के लिए। रजिस्ट्रेशन में मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपके ई-मेल पर कंफर्मेशन लेटर जाएगा। रजिस्ट्रेशन की तिथि से वेबसाइट तैयार होने की तिथि में एक माह का अंतर होगा। मतलब आपको आपके मनपसंद डिजाइन की वेबसाइट एक माह में ही दे दी जाएगी। हालांकि वेबसाइट के लिए आपको डोमेन खुद खरीदना पड़ेगा। जिसकी किमत बाजार में 99 रूपये से शुरू है।