फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्टी CM ने इस नेता की ओर इशारा करते हुए कहा मैं आज भी इन्हें सांसद कहता हूं

Mon, 28 May 2018 09:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM pointing to this leader said that I still call him MP
प्रेस वार्ता करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में सूबे के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी के सिर पर ही सांसदी का सेहरा बंधेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद डिप्टी सीएम ने लाख बहोसी पक्षी विहार विश्राम गृह में प्रेस वार्ता की।



 
Deputy CM pointing to this leader said that I still call him MP
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने यह जवाब दिया। पत्रकार वार्ता में मौजूद पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘मैं आज भी इन्हें ही सांसद कहता हूं’। भाजपा विधायकों को फोन पर मिल रही धमकियों पर कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें विदेशी ताकतों का हाथ हैं, जल्द खुलासा होगा।

आगे की स्लाइड में- एमपी, कर्नाटक इसका उदाहरण हैं
Deputy CM pointing to this leader said that I still call him MP
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष के एक होने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने दो टूक कहा, ‘विपक्ष जितना मिलता है भाजपा उतना जीतती है। एमपी, कर्नाटक इसका उदाहरण हैं। विपक्षी दल जितना मिलकर लड़ेंगे भाजपा को उतना फायदा होगा’। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार दलित व्यापारियों के लिए प्रधानमंत्री ने अलग कार्यक्रम आयोजित किया। उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण कराया। कहा कि मोदी-योेगी सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी लाभ पहुंचना चाहिए।

आगे की स्लाइड में- मायावती व अन्य नेताओं को लखनऊ में आवंटित बंगले खाली न करने के सवाल पर
विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy CM pointing to this leader said that I still call him MP
प्रेस वार्ता करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मायावती व अन्य नेताओं को लखनऊ में आवंटित बंगले खाली न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह व पूर्व सीएम व वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने बंगले खाली कर दिए। जबकि दोनाें नेताओं के पुत्र व पौत्र सक्रिय राजनीति में है। एक विधायक तो एक मंत्री हैं, लेकिन यह भाजपा का चरित्र है। हमने उदाहरण पेश किया है। पेट्रो मूल्य वृद्धि पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री गंभीर हैं। जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा। भाजपा विधायकों को फोन पर मिल रही धमकियों पर कहा कि हमारे विधायक डरने वाले नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें विदेशी ताकतों का हाथ हैं, जल्द मामले का खुलासा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed