{"_id":"6300462c580b4546725982cf","slug":"deepu-shrivastava-said-raju-s-condition-is-improving-soon-he-will-be-with-us-by-winning-this-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Shrivastava: भाई दीपू बोले-राजू की हालत में हो रहा है सुधार, जल्द ही इस जंग को जीतकर हमारे साथ होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raju Shrivastava: भाई दीपू बोले-राजू की हालत में हो रहा है सुधार, जल्द ही इस जंग को जीतकर हमारे साथ होंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 20 Aug 2022 09:43 AM IST
सार
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अच्छी सेहत और सलामती की दुआ हर कोई कर रहा है। देश-विदेश के लोगों ने भी परिजनों को फोन कर हास्य कलाकार की हालत जानी है। वहीं, उनके भाई दीपू ने कहा है कि राजू की हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही वो हमारे बीच होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
raju shrivastava
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी चिंताजनक है। उन्हें अभी वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। सभी लोग उनके स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं। राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बताया कि राजू की हालत स्थिर है। उनके परिजनों से शहर के लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं। हास्य कलाकार के पीए गर्वित नारंग ने बताया कि राजू के शरीर में फैल रहे संक्रमण पर डॉक्टरों ने काफी हद तक नियंत्रण कर लिया है।
मगर अभी शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। शुक्रवार को देश-विदेश से कई फोन राजू की पत्नी के पास आए और उन्होंने कुशलक्षेम पूछी। राजू के बचपन के मित्र भजन गायक आशू त्रिपाठी ने किदवई नगर स्थित राधा माधव मंदिर में भजन की प्रस्तुतियां देकर राजू के स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा समेत अन्य शुभचिंतक मौजूद रहे।
2 of 5
बड़े भाई राजू श्रीवास्तव के साथ कॉमेडियन दीपू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
भाई दीपू बोले, राजू की हालत में हो रहा सुधार
राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य से संबंधित अफवाहों को लेकर पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने वीडियो जारी करके कहा कि कुछ लोग बिना परिवार से बात किए उल्टी सीधी पोस्ट कर रहे हैं। बिना पुष्टि के हर चीज सोशल मीडिया पर अपडेट कर देते हैं। पता नहीं लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं?
3 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
राजू भाई की हालत अभी चिंताजनक है और वह आईसीयू में हैं। देश के वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। पिछले दिनों की तुलना में उनकी हालत में भी सुधार हो रहा है। वह जल्द ही इस जंग को जीतकर अपनी कॉमेडी की दुकान फिर से सजाएंगे। उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर देश-दुनिया में दुआएं की जा रही हैं। लोगों की दुआएं काम आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजू भइया स्वस्थ हो जाएंगे तो कभी नहीं करेंगे नशा
राजू के मुख्य सलाकार अजीत सक्सेना ने बताया कि रतनलाल नगर स्थित शिफा केयर संस्थान नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केंद्र में भर्ती लोगों ने शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर राजू के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद अग्नि के समक्ष शपथ ली कि राजू भइया स्वस्थ हो जाएंगे तो हम कभी नशा नहीं करेंगे। यहां भर्ती लोगों ने कहा कि जब भी कभी तनाव होता था तो राजू श्रीवास्तव के वीडियो देखकर मनोरंजन करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव के स्वस्थ होने की कामना की
श्री हरि कृष्णा रासलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बर्रा-8 में भगवान कृष्ण से राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पदाधिकारियों ने हवन में आहुति दी। इस दौरान पूर्व विधायक अजय कपूर, दिनेश पांडेय, संजीव मिश्रा, शिवचंद्र, केडी सचान, कुलदीप पाल आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।