{"_id":"664d787e948ab4b5e10466b4","slug":"daughter-killed-vdo-father-in-kannauj-girl-had-given-sleeping-pills-a-week-ago-also-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पापा की कातिल 'परी': 'एक हफ्ते पहले भी दी थीं नींद की गोलियां, लेकिन...' 17 साल की बेटी का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा की कातिल 'परी': 'एक हफ्ते पहले भी दी थीं नींद की गोलियां, लेकिन...' 17 साल की बेटी का चौंकाने वाला खुलासा
Wed, 22 May 2024 11:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 May 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
Daughter Killed VDO Father in Kannauj
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां छिबरामऊ में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक किशोरी ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। 12वीं की छात्रा ने पहले अपने पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब सब बेहोश हो गए तो उसने वीडीओ पिता की आरी से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे भाई पर भी हथौड़ी से प्रहार किया, लेकिन उसकी आंख खुल गई, इससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Daughter Killed VDO Father
- फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव में वीडीओ पिता अजय पाल राजपूत की हत्या के मामले में हिरासत में ली गई उनकी हत्यारोपी 17 वर्षीय बेटी ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। किशोरी के अनुसार परिजनों को उसके प्रेम संबंधों की भनक थी। इसे लेकर बड़ा भाई उस पर पाबंदियां लगाता था।
Daughter Killed VDO Father
- फोटो : अमर उजाला
इसी के चलते वह सभी को बेहोश करके भाई की ही हत्या करना चाहती थी। बेहोशी की दवा का असर चेक करने के लिए पिता की गर्दन धारदार हथियार से रेतकर टेस्टिंग की, लेकिन अनजाने में घाव गहरा होने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter Killed VDO Father
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी किशोरी और उसके प्रेमी के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग की भनक उनके परिजनों को लग चुकी थी। कई बार फोन से बात व चैटिंग करते हुए पकड़ी गई थी। इसको लेकर अक्सर उसका भाई सिद्धार्थ उस पर तंज कसते हुए उस पर पाबंदियां लगाता था। भाई की रोक टोक से आजिज होकर किशोरी ने भाई की हत्या का प्लान बनाया। अगर हथौड़ी से हमला करते वक्त सिद्धार्थ की आंख न खुलती तो उसकी भी जान चली गई होती।
विज्ञापन
Daughter Killed VDO Father
- फोटो : अमर उजाला
प्यार की पींगे बढ़ाने में लगे थे किशोर युगल
वीडीओ हत्याकांड की आरोपी उनकी बेटी व उसके प्रेमी का पढ़ाई की तरफ ध्यान कम था। दोनों सत्र 2023-2024 में ग्यारहवीं की परीक्षा औसत अंकों से पास की। दोनों ही अलग-अलग जाति वर्ग से हैं। जहां एक और प्रेमी के पिता खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं वहीं किशोरी के पिता सरकारी नौकरी में होने के कारण उनका परिवार बेहतर जिंदगी जी रहा है।
वीडीओ हत्याकांड की आरोपी उनकी बेटी व उसके प्रेमी का पढ़ाई की तरफ ध्यान कम था। दोनों सत्र 2023-2024 में ग्यारहवीं की परीक्षा औसत अंकों से पास की। दोनों ही अलग-अलग जाति वर्ग से हैं। जहां एक और प्रेमी के पिता खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं वहीं किशोरी के पिता सरकारी नौकरी में होने के कारण उनका परिवार बेहतर जिंदगी जी रहा है।