{"_id":"664d72c8ba7a2da38c03014f","slug":"up-news-daughter-killed-vdo-father-in-kannauj-to-oppose-love-affair-details-news-in-hindi-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूनी प्रेम कथा: टेस्टिंग में किया वीडीओ बाप का कत्ल... उल्टी न होती तो भाई को भी मार डालती किशोरी; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी प्रेम कथा: टेस्टिंग में किया वीडीओ बाप का कत्ल... उल्टी न होती तो भाई को भी मार डालती किशोरी; तस्वीरें
Wed, 22 May 2024 10:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 May 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
Daughter Killed VDO Father
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक किशोरी ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। इंटर की छात्रा ने पहले पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। सबके बेहोश हो जाने पर उसने वीडीओ पिता की आरी से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। दूसरे कमरे में सो रहे भाई पर भी हथौड़ी से हमला किया लेकिन आंख खुलने से उसकी जान बच गई। पुलिस किशोरी और उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही है।
Daughter Killed VDO Father
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के बड़े बेटे सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे बहन ने अचानक उस पर भी हथौड़ी से हमला करने की कोशिश की। लेकिन उसकी आंख खुल गई तो बहन के हाथ से हथौड़ी छीन कर फेंक दी। इस बीच किशोरी ने उसके हाथ पर काट लिया। चीख-पुकार सुनकर मां मोनी देवी भी पहुंच गईं। वह दूसरे कमरे में सो रहे पति को बुलाने पहुंचीं तो वे खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे। वीडीओ को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Daughter Killed VDO Father
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घर से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार व हथौड़ी बरामद कर किशोरी व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने कोतवाली पहुंचकर प्रेमी युगल से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि परिजनों ने अभी हत्याकांड की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter Killed VDO Father
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी बोली, सभी के बेहोश होने के बाद पिता की गर्दन रेतकर भांप रही थी बेहोशी का असर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव में वीडीओ पिता अजय पाल राजपूत की हत्या के मामले में हिरासत में ली गई उनकी हत्यारोपी 17 वर्षीय बेटी ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। किशोरी के अनुसार परिजनों को उसके प्रेम संबंधों की भनक थी। इसे लेकर बड़ा भाई उस पर पाबंदियां लगाता था। इसी के चलते वह सभी को बेहोश करके भाई की ही हत्या करना चाहती थी। बेहोशी की दवा का असर चेक करने के लिए पिता की गर्दन धारदार हथियार से रेतकर टेस्टिंग की, लेकिन अनजाने में घाव गहरा होने से उनकी मौत हो गई।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव में वीडीओ पिता अजय पाल राजपूत की हत्या के मामले में हिरासत में ली गई उनकी हत्यारोपी 17 वर्षीय बेटी ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। किशोरी के अनुसार परिजनों को उसके प्रेम संबंधों की भनक थी। इसे लेकर बड़ा भाई उस पर पाबंदियां लगाता था। इसी के चलते वह सभी को बेहोश करके भाई की ही हत्या करना चाहती थी। बेहोशी की दवा का असर चेक करने के लिए पिता की गर्दन धारदार हथियार से रेतकर टेस्टिंग की, लेकिन अनजाने में घाव गहरा होने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Daughter Killed VDO Father
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी किशोरी और उसके प्रेमी के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग की भनक उनके परिजनों को लग चुकी थी। कई बार फोन से बात व चैटिंग करते हुए पकड़ी गई थी। इसको लेकर अक्सर उसका भाई सिद्धार्थ उस पर तंज कसते हुए उस पर पाबंदियां लगाता था। भाई की रोक टोक से आजिज होकर किशोरी ने भाई की हत्या का प्लान बनाया। अगर हथौड़ी से हमला करते वक्त सिद्धार्थ की आंख न खुलती तो उसकी भी जान चली गई होती।