फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहू ने किया खुले में शाैच जाने से इंकार, बाेली बाहर जाने में लगती है शर्म

Wed, 07 Mar 2018 09:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Mar 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
daughter-in-law said first make the toilet
डेमाे पिक
अक्षय कुमार की फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा की याद तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिड़ियापुर के मजरा खुरदैया में उस समय फिर ताजा हो गई, जब एक शहरी बहू ने शौचालय की मांग को लेकर खाना-पीना छोड़ दिया और खुले में शौच जाने से मना कर दिया। 6 दिनों तक शौच न जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। ससुरालियों ने उसे उसके मायके कानपुर नौबस्ता भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

 
daughter-in-law said first make the toilet
डेमाे पिक
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरैदया निवासी दिनेश शर्मा ने 18 फरवरी को बड़े बेटे सुमित की शादी कानपुर के नौबस्ता की सुनीता देवी से की थी। विदा होकर अगले दिन सुनीता ससुराल पहुंची। 20 फरवरी की सुबह जब उसने घर में शौचालय के बारे में पूछा तो पता चला कि उसे खुले में जाना होगा। सुनीता ने खुले में शौच जाने से इनकार कर दिया और खाना-पीना भी छोड़ दिया। 23 फरवरी की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई।
 
daughter-in-law said first make the toilet
डेमाे पिक
पति समेत अन्य लोगों ने काफी समझाया, पर सुनीता खुले में शौच जाने को राजी नहीं हुई। बाद में मायके वालों को बुलाकर सुनीता को कानपुर स्थित मायके भेज दिया गया। जहां उसका इलाज शुरू हुआ। दवा अभी भी चल रही है। मंगलवार को ससुर दिनेश शर्मा ने कन्नौज सदर में आयोजित तहसील दिवस में सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया और शौचालय बनवाने की मांग की। दिनेश ने बताया कि अब वह बहू तो तभी विदा कराकर घर लाएगा जब शौचालय बन जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
daughter-in-law said first make the toilet
डेमाे पिक
उसने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला दिया। बताया कि शौचालय के लिए वह कई बार प्रधान पति मान सिंह पाल के पास भी गया, पर उन्होंने खाते में पैसा न होने की बात कहकर टरका दिया। इस पर सीडीओ ने पात्रता की जांच कराकर शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया है। रिपोर्ट में यदि प्रार्थी पात्र मिलता है तो उसे शौचालय अवश्य मुहैया कराया जाएगा, वहीं डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि यदि इस तरह की शिकायत की गई है तो प्रभारी डीपीआरओ से पात्रता की जांच कराई जाएगी। सब कुछ सही मिलता है तो शौचालय बनवाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed