फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति को नशीली दवा पिलाई, फिर चारपाई से बांध सिर कुचलकर दी दर्दनाक मौत, बेटी ने पुलिस को बताई सच्चाई

Wed, 16 Oct 2019 07:28 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
wife brutally murdered to his husband in hardoi
पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर मजरा बरौना में मंगलवार रात पत्नी ने ईंट से सिर कूंचकर पति को मौत के घाट उतार दिया। शव घर के बाहर डाल दिया। पड़ोस में रहने वाले मृतक के छोटे भाई ने शव देखा तो यूपी 100 पर सूचना दी। हत्यारोपी की बड़ी बेटी ने पुलिस को पूरी सच्चाई बताई। आरोपी महिला के पैरों में खून के छींटे देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
wife brutally murdered to his husband in hardoi
पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
घटना के पीछे पत्नी के आएदिन मायके में बने रहने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। सुल्तानपुर निवासी आशिक हुसैन (36) पुत्र शौकत अली किसान था। 15 साल पहले उसकी शादी उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीकोट निवासी नूरी (34) के साथ हुई थी।
 
wife brutally murdered to his husband in hardoi
घटना की जानकारी देता मृतक का भाई - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद से ही नूरी ज्यादातर मायके में ही रहती थी। उसके तीन बच्चे पुत्री मुस्कान (14), गूंगी बिटिया (10) और पुत्र अल्तमश (8) हैं। मोहर्रम से तीन दिन पहले पति की जिद पर नूरी ससुराल आ गई थी। तब से मायके में बने रहने को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। मंगलवार रात नूरी ने पति को खाने के साथ नशीली दवा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
wife brutally murdered to his husband in hardoi
पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
उसके सोते ही चारपाई पर बांधकर ईंट से उसका सिर कूंच दिया। आशिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात तीन बजे नूरी पति आशिक का शव घसीटकर घर के बाहर ले गई। आहट पर पड़ोस में ही रहने वाला आशिक का छोटा भाई राहत हुसैन जाग गया। भाई का शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
wife brutally murdered to his husband in hardoi
पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे तो घटना की चश्मदीद मृतक की बड़ी बेटी ने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने आरोपी नूरी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मौके से चारपाई की कटी निवाड़, रस्सी का टुकड़ा और खून लगी ईंट बरामद हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed